Mhow clash: Police ने दर्ज की 8 FIR, 13 लोग गिरफ्तार

Summary :

Mhow clash:: पुलिस ने की कार्रवाई, इलाके में शांति बहाल

मध्य प्रदेश के महू में भारत की जीत के जश्न के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में पुलिस ने आठ एफआईआर दर्ज की हैं और 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बल तैनात कर निगरानी की जा रही है और स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

मध्य प्रदेश में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान इंदौर के महू में दो समूहों के बीच हुई झड़प की घटना में कुल आठ FIR दर्ज की हैं और अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की रिपोर्ट के आधार पर दोनों समुदायों के खिलाफ ये एफआईआर दर्ज की गई हैं। अब इलाके में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और स्थिति पर नजर रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Mhow clash

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि आज बाजार पूरी तरह से खुल गया है और लोग इलाके में अपनी सामान्य आवाजाही कर रहे हैं। पूरी तरह से शांति है और यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में अब तक आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हर जगह उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई और ड्रोन से निगरानी भी लगातार चल रही है। ऊंची इमारतों पर सुरक्षा बल तैनात हैं और पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है।

देवास में आरोपियों का मुंडन कराकर जुलूस निकालने की जांच होगी

पीड़ितों के आधार पर, मामले में कुल आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं और अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लगभग 50 से अधिक नामजद आरोपी हैं और इतने ही आरोपियों की पहचान की गई है। पीड़ितों के अनुसार एफआईआर दोनों समुदायों, हिंदू और मुस्लिम की ओर से की गई है। फिलहाल, इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और हम किसी को भी यहां शांति भंग करने की इजाजत नहीं देंगे, अग्रवाल ने कहा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।