मिडिल ईस्ट में भीषण हमले की आहट! अमेरिका ने अपने नागरिकों को दिया निर्देश, इन 12 से अधिक देशों को तुरंत छोड़े

Summary :

Middle East Travel Advisory: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के कई शहरों में किए गए हवाई हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में जंग की आग फैल गई है। जिसमें सैन्य कमान केंद्रों, वायु रक्षा प्रणालियों, मिसाइल स्थलों और प्रमुख शासन ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई, वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई। ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजरायल, बहरीन, कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन सहित पूरे क्षेत्र में अमेरिकी संपत्तियों और सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है।…

Middle East Travel Advisory: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के कई शहरों में किए गए हवाई हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में जंग की आग फैल गई है। जिसमें सैन्य कमान केंद्रों, वायु रक्षा प्रणालियों, मिसाइल स्थलों और प्रमुख शासन ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई, वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई। ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजरायल, बहरीन, कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन सहित पूरे क्षेत्र में अमेरिकी संपत्तियों और सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है। इसी बीच अमेरिका ने 12 देशों से अपने नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है।

US-Israel Iran War

Middle East Travel Advisory
Middle East Travel Advisory

ईरान द्वारा कई देशों में अमेरिका सैन्य बेस को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने 12 से अधिक मध्य पूर्वी देशों से अमेरिकी नागरिकों को गंभीर सुरक्षा जोखिमों के कारण तुरंत देश छोड़ने का आग्रह करते हुए एक सलाह जारी की है, क्योंकि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों के साथ ही खाड़ी में अमेरिकी सहयोगियों के खिलाफ तेहरान के जवाबी हमलों के बाद तनाव बढ़ गया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि मध्य पूर्व में रहने वाले सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Middle East Travel Advisory

Middle East Travel Advisory
Middle East Travel Advisory

2 मार्च को अपडेट की गई इस सलाह में बहरीन, कुवैत, मिस्र, लेबनान, ईरान, ओमान, इराक, कतर, इज़राइल, वेस्ट बैंक और गाजा, सऊदी अरब, सीरिया, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात और यमन देश छोड़ने के लिए कहा गया है। ईरान पर हमले के बाद अब पलटवार शुरू हो गया है साथ ही ईरान ने कई देशों में अमेरीकी सैन्य बेस और सैनिकों को निशाना बनाने के लिए मिसाइल और ड्रोन अटैक शुरू कर दिया है जिसके चलते लोगों को सुरक्षित रहने की भी सलाह दी गई है।

ALSO READ: ईरान ने किया सऊदी स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफायनरी पर हमला, धुएं की लपटें आसमान तक, बढ़ सकती है तेल की कीमत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।