Mirzapur Road Accident Update: उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में दिल दहला देने वाले दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। बता दें कि रात लगभग 8:30 बजे ड्रमंडगंज घाटी में बेकाबू ट्रक ने चार गाड़ियों को टक्कर मार दी है जिसके बाद बोलेरो गाड़ी में तेज धमाका हो गया और भीषण आग लग गई। गाड़ी में सवार 9 लोगों की जलने से मौत हो गई है और पुलिस ने बताया कि द्रुमंदगंज पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में बरखा घुमन बैसोद बलाय पहाड़ी के पास कई वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की जान चली गई।
Mirzapur Road Accident Update: हादसे में 11 लोगों की मौत

22 अप्रैल, 2026 को लगभग रात 8:30 बजे, इमंदगंज पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में स्थित बरका घुमन भैसोद बलाय पहाड़ के पास एक ट्रक ने एक कार, एक एसयूवी और एक ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। एसयूवी और कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया। जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक, मिर्जापुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अब तक इस दुखद घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है।
ब्रेक फेल होने के कारण भीषण दर्दनाक हादसा
मिर्जापुर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण भीषण दर्दनाक हादसा हुआ था। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि कार दो ट्रकों के बीच फंसी हुई थी, जबकि एक अन्य वाहन टक्कर लगने के बाद आग की चपेट में आ गया। बोलेरो कार में आग लगने के बाद 2 मासूम बच्चों समेत 9 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
Mirzapur Road Accident News: राष्ट्रपति और PM मोदी ने शोक जताया

इस दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रपति और PM मोदी ने शोक जताया और परिवारों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त की गई है साथ ही घायलों के जल्द ही ठीक होनेक कामना भी की गई है। बता दें कि PM मोदी ने 11 लोगों की मौत के बाद मुआवजे का भी ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि और घायलों को 50,000 रुपये की राशी देने का ऐलान किया है।
ALSO READ: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कारों में सवार 11 लोगों की मौत


Download Android App
Download iOS App




