Bhoot Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार परफॉर्म कर रही है। रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में फिल्म ने 127 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई को देखकर साफ है कि दर्शकों को अक्षय कुमार का यह नया अंदाज खूब पसंद आ रहा है। अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि फिल्म दूसरे वीकेंड तक कितनी कमाई कर पाएगी और क्या यह जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में शामिल होगी या नहीं? तो चलिए जानते हैं फिल्म के अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
Bhooth Bangla Box Office Collection: पहले 6 दिनों में ‘भूत बंगला’ ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है। ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी और अब तक इसकी कमाई का ग्राफ मजबूत बना हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन भारत में लगभग 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 78.90 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने लगभग 33.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 127.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हॉरर और कॉमेडी का मिक्सचर दर्शकों को पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से फिल्म वीकडेज में भी अच्छी कमाई कर रही है। पहले हफ्ते के आंकड़े यह साबित करते हैं कि फिल्म को फैमिली ऑडियंस का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।
Dhurandhar 2: की मौजूदगी में भी बरकरार है फिल्म की पकड़

बॉक्स ऑफिस पर इस समय रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ जैसी बड़ी फिल्म पहले से मौजूद है, जिसने अब तक शानदार कमाई की है। इसके बावजूद ‘भूत बंगला’ ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। आपको बता दे, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने अपनी रिलीज के शुरुआती दिनों में (पहले हफ्ते) ‘धुरंधर 2‘ की तुलना में ज्यादा पर डे की कमाई करी है। ‘भूत बंगला’ ने भारत में 6 दिनों में लगभग ₹78.90 करोड़ नेट कमाए। जबकि ‘धुरंधर 2’ (35वें दिन) अब काफी पुरानी हो चुकी है और उसकी पर डे कमाई काफी कम हो गई है, हालांकि उसका कुल कलेक्शन अभी भी बहुत ज्यादा है।
पर ‘धुरंधर 2’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन काफी ज्यादा है, लेकिन डेली कलेक्शन के मामले में ‘भूत बंगला’ लगातार बढ़त बनाए हुए है। यही वजह है कि ट्रेड एनालिस्ट्स इसे अक्षय कुमार की इस साल की बड़ी हिट मान रहे हैं। फिल्म को मिले पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा साफ तौर पर नजर आ रहा है। खासकर छोटे शहरों और फैमिली ऑडियंस के बीच फिल्म की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है।
Bhooth Bangla Worldwide Collection: दूसरे वीकेंड में 150 करोड़ क्लब पर नजर

अब फिल्म के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘भूत बंगला’ दूसरे वीकेंड तक 150 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर पाएगी? ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आता है तो यह आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं होगा। पहले वीकेंड में फिल्म ने जिस तरह की ग्रोथ दिखाई थी, उसे देखते हुए उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में भी फिल्म शानदार परफॉर्म कर सकती है।
अगर यही रफ्तार बनी रही तो ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार की साल 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिलहाल फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर मजबूत नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई पर सबकी नजर बनी रहेगी।
अब देखने वाली बात यह होगी कि ‘भूत बंगला’ अपनी इसी रफ्तार को दूसरे वीकेंड में कितनी मजबूती से बरकरार रखती है। फिल्म जिस तरह लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है, उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह 150 करोड़ के क्लब में आसानी से एंट्री कर सकती है। अगर दर्शकों का ऐसा ही प्यार मिलता रहा तो यह फिल्म न सिर्फ इस साल की बड़ी हिट साबित होगी, बल्कि ये अक्षय कुमार के करियर में भी एक और मजबूत रिकॉर्ड जोड़ सकती है।
Read More: Don 3 पर बड़ा बवाल! Ranveer Singh देंगे इतने करोड़ वापस, Farhan Akhtar के साथ हुआ चौंकाने वाला…
















