Mojtaba Khamenei Injury Update: अमेरिका-इजरायल औऱ ईरान की भीषण जंग में ईरानी सुप्रीम खामेनेई की मौत के बाद कई टॉप अधिकारी मारे गए है जिसके बाद वहां की कमान मोजतबा खामेनेई को सौंपी गई है लेकिन जंग के दो महीने बाद भी वह एक बार भी सामने नहीं आए है साथ ही उनकी घायल अवस्था को लेकर भी कई बड़े दावे किए जा रहे है। एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि मोजतबा खामेनेई का चेहरा जला हुआ है और पैर भी काट दिया गया है साथ ही उनके पैर का तीन बार ऑपरेशन भी किया गया है जिससे वह अब चिट्ठी के जरीए अपने संदेश पहुंचा रहे है।
पूरा चेहरा भी जला हुआ
मोजतबा खामनेई इस भीषण जंग और ईरान के सुप्रीम लीडर का पदभार संभालने के बाद एक बार भी कैमरे के सामने नहीं आए है ना ही उनकी कोई आवाज सुनी गई है लेकिन यह पूरी जंग उनके फैसलों पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन बार उनके पैर की सर्जरी हो गई है और अब नकली पैर लगाने की कवायद भी तेज हो गई है। उनका पूरा चेहरा भी जला हुआ है और अब प्लास्टिक सर्जरी की भी जरूरत है। उनके इलाज की निगरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान कर रहे है और वह खुद हार्ट सर्जन है।
हाथों से चिट्ठी लिखते है
मोजतबा खामनेई हमले के डर के चलते उनकी लोकेशन को अभी तक गुप्त रखा गया है और बताया जा रहा है कि वह किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस का प्रयोग नहीं कर रहे है। माना जा रहा है कि मोजतबा सिर्फ हाथों से लिखकर या लिखवाकर चिट्ठी लिखते है और फिर सील बंद लिफाफे में दूसरी जगह भेजा जाता है। इस लिफाफे को डाक के जरिए दूसरी जगह पहुंचाया जाता है साथ मोजतबा खामनेई के लिए कोई भी संदेश को गुप्त तरीके से उनकी लोकेशन तक पहुंचाया जाता है।
लोकेशन को अभी तक गुप्त रखा गया
इजरायल की भीषण बमबारी के कारण ईरान के कई टॉप अधिकारी और नेता मारे गए है जिसके चलते ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई को भी हमले का डर सता रहा जिसके चलते वह दो महीने से सीक्रेट लोकेशन पर अपना उपचार कर रहा है जिनकी निगरानी राष्ट्रपति कर रहे है। अभी अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर जारी है लेकिन दूसरे दौर की बैठक ना होने के बाद यह युद्धविराम एक पतली डोरी में झूल रहा है।
ALSO READ: थमी रहेगी जंग, इजरायल और लेबनान के बीच तीन हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर, ट्रंप ने किया ऐलान























