Motorola Edge 70 Fusion+ Review in Hindi: मोटोरोला ने भारतीय बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च किया है अब बाजार में एक और शानदार स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion+ लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, दमदार चिपसेट, Sony LYTIA का शानदार कैमरा, TurboPower फास्ट चार्जिंग के साथ ही कई फीचर दिए गए है। यह स्मार्टफोन ब्राज़ील के बाजार में लॉन्च किया गया है। विस्तार से जानते है मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में क्या फीचर दिए गए है और कीमत कितनी रखी गई है।
Motorola Edge 70 Fusion+ Features
- Display: 6.8 इंच 1.5K सुपर HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह 144HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
- Camera: 50MP प्राइमरी रियर, 50MP का अलट्रावाइड कैमरा, 10 MP का टेलिफोटो लेंस दिया गया है।
- Front Camera: सेल्फी के लिए 50 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- Chipset: Snapdragon 7s Gen 4 का दमदार चिपसेट दिया गया है।
- Battery: 5200mAh बड़ी बैटरी दी गई है और 68W का Turbo Power फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
- Android: 16 बेस्ड Hello UI के साथ रन करता है।
Motorola Edge 70 Fusion+ Price
मोटोरोला एज 70 फ्यूज़न+ को अभी भारतीय बाजार में नहीं लॉन्च किया गया है इसे ब्राजील के बाजार में उतारा गया है। जानते है इसकी कीमत के बारे में…
12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की ब्राज़ील में 2,969 BRL और भारतीय रुपये के अनुसार 52,900 रुपये रखी गई है।
Motorola Edge 70 Fusion+ Review in Hindi
स्मार्टफोन को पैटोन ओरिएंट ब्लू और पैंटोन ब्लू सर्फ के आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन में Sony LYTIA का ट्रीपल रियर कैमरा के साथ ही 3x ऑप्टिकल जूम और 10x डिजिटल जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है। धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है और बड़ी बैटरी के साथ सिर्फ 177 ग्राम वजन रखा गया है।
ALSO READ: 7,200mAh बैटरी, टर्बो चिपसेट और शानदार फीचर के साथ लॉन्च हुआ iQOO Z11x, जानें कीमत


Download Android App
Download iOS App




