iQOO Z11x 5G Launched in India: iQOO ने भारतीय बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च किया है अब एक और शानदार iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन को बाजार में पेश किया है। इस दमदार स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और फास्ट चार्जिंग के साथ दो आकर्षक रंगों में लॉन्च किया गया है। बता दें कि यह डिवाइस पिछले साल के iQOO Z10x 5G का अपग्रेड वर्जन है, जिसे आज कई शानदार और नए अपग्रेड्स के साथ बाजार में उतारा गया है। दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी गेमिंग व मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देगा। विस्तार से जानते है इसके सभी फीचर के बारे में..
iQOO Z11x 5G Features & Specifications: कई शानदार फीचर

iQOO Z11x 5G में कई शानदार फीचर और दमदार प्रोसेसर को शामिल किया गया है। जानते है सभी के बारे में..
- Processor: ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया गया है।
- Battery: 7,200mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
- Camera: डुअल रियर कैमरा सपोर्ट दिया गया 50MP का मेन कैमरा और 2MP का कैमरा दिया गया है।
- Front Camera: सेल्फी के लिए 32 MP का कैमरा दिया गया है।
- Display: 6.76 इंच की एलसीडी स्क्रीन है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
iQOO Z11x 5G Price in India

कई फीचर के साथ ही इस स्मार्टफोन की कीमत भी किफायती रखी गई है।
- 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की शुरूआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है।
- 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है।
- 8GB रैम और 256GB की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।
iQOO Z11x 5G Launched in India

iQOO Z11x 5G को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च कर दिया गया है और यह 16 मार्च को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन प्लेटफॉर्मस पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन को 5G प्रिज़मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक रंगों में लॉन्च किया गया है। 19 हजार की रेंज में यह कई शानदार स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।
ALSO READ: 50MP Camera और 6000mAh की Big Battery! जल्द मार्किट में धूम मचाने आ रहा Samsung का ये 5G स्मार्टफोन


Download Android App
Download iOS App




