Paper Leak ! 10वीं बोर्ड एग्जाम में टीचर ने Question Paper की फ़ोटो खींच लगाया Whatsapp Status पर, अधीक्षक समेत हुई निलंबित

Summary :

MP Board 10th English Paper Leak : मध्य प्रदेश में 10 वीं के इंग्लिश का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है, बता दें मंगलवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब परीक्षा शुरू होने के कुछ ही समय बाद अंग्रेजी के प्रश्न पत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। यह घटना बुरहानपुर जिले के तुकैथेड स्थित सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में घटी, जिसके बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। MP Board 10th English Paper Leak : व्हाट्सऐप स्टैटस पर लगाया एग्जाम…

MP Board 10th English Paper Leak : मध्य प्रदेश में 10 वीं के इंग्लिश का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है, बता दें मंगलवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब परीक्षा शुरू होने के कुछ ही समय बाद अंग्रेजी के प्रश्न पत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

यह घटना बुरहानपुर जिले के तुकैथेड स्थित सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में घटी, जिसके बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

MP Board 10th English Paper Leak : व्हाट्सऐप स्टैटस पर लगाया एग्जाम पेपर

MP Board 10th English Paper Leak
MP Board 10th English Paper Leak (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

जानकारी है कि अंग्रेजी की परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई। आरोप है कि परीक्षा निरीक्षक के रूप में तैनात शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद प्रश्न पत्र की तस्वीर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दी।

प्रश्न पत्र की तस्वीर मिनटों में वायरल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के तुरंत बाद ही यह तस्वीर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शिक्षिका ने कथित तौर पर अनुपस्थित छात्र की मेज पर रखे प्रश्न पत्र की तस्वीर खींची थी।

आरोप यह भी है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र हल करवाने और उम्मीदवारों को नकल कराने में मदद करने के इरादे से तस्वीर किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा की गई थी। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।

English Exam Controversy : किया शिक्षक और अधीक्षक को निलंबित

MP Board 10th English Paper Leak
MP Board 10th English Paper Leak (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

घटना के बाद जिला कलेक्टर हर्ष सिंह और अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।

इसके अलावा, केंद्र अधीक्षक जितेंद्र कुमार कुलकर्णी और सहायक अधीक्षक अनीता दीक्षित को भी लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार ने पुष्टि की कि शिक्षक के खिलाफ मध्य प्रदेश मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Burhanpur Exam Case : जांच जारी

पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है और इसमें शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

क्या फिर होगी परीक्षा

MP Board 10th English Paper Leak
MP Board 10th English Paper Leak

अब सवाल यह कि क्या अंग्रेजी की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी? बता दें, विवाद के बावजूद, जिला अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8:40 बजे से पहले ही 109 छात्रों को केंद्र में प्रवेश दिया जा चुका था और प्रश्नपत्र निर्धारित समय पर वितरित किए गए थे।

उन्होंने आगे बताया कि शिक्षक ने परीक्षा शुरू होने के बाद सुबह लगभग 9:06 बजे तस्वीर अपलोड की थी, इसलिए यह घटना औपचारिक रूप से पेपर लीक नहीं मानी जा सकती। अभी तक पुनर्परीक्षा के संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है।

अधिकारियों ने कहा है कि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई और इस स्थिति में पुनर्परीक्षा की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें – बेवफा पत्नी का ‘खूनी’ खेल! Valentine पर प्रेमी संग मिलकर पति का किया कत्ल, पुलिस के सामने ऐसे खुली पोल

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।