Suryakumar Yadav urges batters to take Responsibility: टीम इंडिया का सफर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में कमाल का रहा है. उन्होंने ग्रुप-स्टेज में लगातार 4 मैच जीते. अपने चौथे मैच में वह नीदरलैंड को शिकस्त देने में कामयाब रही.
हालांकि बीते 18 फरवरी को खेले गए मुकाबले में टीम की कुछ कमजोरियां भी सामने आईं. पोस्ट मैच इंटरव्यू में पहुंचे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें हर एक खिलाड़ी से योगदान चाहिए. साथ ही सूर्या ने बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेने की भी नसीहत दी.
Suryakumar Yadav urges batters to take Responsibility: सूर्या ने बल्लेबाजों को दी नसीहत

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कमाल का रहा है. पिछली बार की चैंपियन टीम सुपर-8 में बड़ी ही आसानी से पहुंची. अगले राउंड से पहले नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने अपनी जीत की लय बरकरार रखी. हालांकि इस मैच में अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी बार शून्य पर पवेलियन लौट गए. जिसको लेकर कप्तान सूर्या ने चिंता जाहिर की. उन्होंने पोस्ट मैच इंटरव्यू के दौरान कहा,
‘हमने बहुत सारे बॉक्स टिक कर लिए हैं. जब आप जीतते हैं, तब भी आप बहुत कुछ सीखते हैं. जो हमने आज किया. लेकिन ये जरूरी है हर बल्लेबाज का समझना कि जिम्मेदारी क्या होती है. कभी-कभी ज्यादा विकल्प होना अच्छा सिरदर्द है. ताकि मैच के दिन, विकेट जैसा डिमांड करे, प्लेयर्स आगे आकर उस अंदाज में खेलें. हमें हर किसी से योगदान की जरूरत है.’
अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मैच में जीरो पर हुए आउट

अभिषेक शर्मा के लिए ये टी20 विश्व कप 2026 कुछ खास नहीं गुजरा है. यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में वह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद पेट में इंफेक्शन के चलते उन्होंने नामीबिया के विरुद्ध मैच मिस किया. पाकिस्तान के खिलाफ टीम में लौटने वाले अभिषेक ने 4 गेंदें खेली, मगर एक भी रन नहीं बना सके. नीदरलैंड के खिलाफ लेफ्ट हैंड बैटर एक बार फिर से डक पर चलते बने.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 का पहला मुकाबला

इंडियन टीम अब टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले खेलने उतरेगी. पहले मैच में उनका सामना साउथ अफ्रीका से होगा. रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मैच आयोजित किया जाएगा.
Read More: साउथ अफ्रीका ने यूएई के खिलाफ किया कुछ ऐसा, जिससे होना पड़ गया शर्मिंदा, जमकर हो रही है चर्चा


Download Android App
Download iOS App




