Ration Card New Rules: दिल्ली सरकार ने अब नए राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ अहम नियम लागू किए हैं। दरअसल अब नए राशन कार्ड बनाने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी कर दी गई है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य है कि केवल पात्र और जरूरतमंद परिवारों को ही राशन कार्ड का लाभ मिले। नई व्यवस्था के तहत आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और बहु-स्तरीय जांच के बाद ही अंतिम मंजूरी दी जाएगी। वहीं इससे पहले सरकार ने दिल्ली फूड सिक्योरिटी रूल्स 2026 को भी लागू किया था।
Delhi Ration Card Online Application: केवल ऑनलाइन होगा आवेदन
- नए नियमों के अनुसार अब राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- इच्छुक आवेदकों को दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://edistrict.delhigovt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- सरकार लगभग 8.27 लाख नए राशन कार्ड जारी करने की तैयारी में है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है।
- ऑनलाइन प्रणाली लागू करने का मकसद पारदर्शिता बढ़ाना और गलत दावों पर रोक लगाना है। इससे आवेदन प्रक्रिया आसान और व्यवस्थित होगी।
Ration Card New Rules: आधार कार्ड अनिवार्य

Ration Card New Rules ( source : social media)
- रजिस्ट्रेशन करते समय परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यों का आधार कार्ड देना जरूरी होगा।
- यदि आधार कार्ड पर दिल्ली का पता दर्ज नहीं है, तो आवेदक को दिल्ली में निवास का प्रमाण पत्र भी जमा करना पड़ेगा।
- इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आय प्रमाण पत्र केवल राजस्व विभाग द्वारा जारी किया गया ही मान्य होगा। पहले जहां स्व-प्रमाणित (सेल्फ अटेस्टेड) दस्तावेज स्वीकार किए जाते थे, अब ऐसा नहीं होगा।
- साथ ही परिवार के किसी सदस्य के नाम पर जारी बिजली का बिल भी जमा करना अनिवार्य किया गया है।
Ration Card New Updates: महिला को बनाया जाएगा परिवार का मुखिया

नई व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह किया गया है कि राशन कार्ड में परिवार की सबसे बड़ी वयस्क महिला को ही मुखिया माना जाएगा। यदि परिवार की सबसे बड़ी महिला की उम्र 18 वर्ष से कम है, तभी पुरुष सदस्य को अस्थायी रूप से मुखिया बनाया जाएगा। जैसे ही वह लड़की 18 वर्ष की होगी, राशन कार्ड में उसे ही परिवार का मुखिया दर्ज किया जाएगा। सरकार का यह कदम महिलाओं को अधिकार और प्राथमिकता देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
तीन स्तर पर होगी जांच
- आवेदन के बाद राशन कार्ड जारी करने से पहले तीन चरणों में जांच की जाएगी।
- फील्ड वेरिफिकेशन: सबसे पहले फूड सप्लाई ऑफिसर आवेदक के घर जाकर जांच करेगा और जानकारी की पुष्टि करेगा।
- सहायक आयुक्त की समीक्षा: इसके बाद फाइल सहायक आयुक्त के पास भेजी जाएगी, जो दस्तावेजों और रिपोर्ट की जांच करेंगे।
- जिला स्तरीय समिति की अंतिम मंजूरी: अंतिम निर्णय जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की अध्यक्षता में बनने वाली जिला स्तरीय समिति द्वारा लिया जाएगा। यह समिति तय करेगी कि कौन-सा परिवार सबसे अधिक जरूरतमंद है और किसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
जरूरतमंदों को प्राथमिकता
- सरकार का कहना है कि राशन कार्ड केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे, इसके लिए नियमों को सख्त बनाया गया है।
- अब आय प्रमाण पत्र, आधार सत्यापन और फील्ड जांच के जरिए पात्रता सुनिश्चित की जाएगी।
- नई व्यवस्था से उम्मीद है कि अपात्र लोगों को हटाकर सही लाभार्थियों को राशन उपलब्ध कराया जा सकेगा।
- इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी तथा गरीब परिवारों को समय पर खाद्यान्न मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें: CBSE Exam के दौरान Noida के 12 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी, मचा हड़कंप


Download Android App
Download iOS App




