MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश के लाखों बच्चों का इंतज़ार अब कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। एमपी माध्यमिक शिक्षा मंडल जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर सकते हैं। इस साल करीब 18 लाख से अधिक बच्चों ने एग्जाम दिए थे और अब सभी अपने परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल के तीसरे हफ्ते में रिजल्ट आ सकता है। शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बच्चों का रिजल्ट जारी कर सकते हैं, जिसके बाद वेबसाइट पर परिणाम देखना बच्चों के लिए आसान हो जाएगा।
MP Board Result 2026: कब आएगा रिजल्ट?

रिजल्ट देखने से पहले बच्चे अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर पहले से अपने पास तैयार रखें। इस बार पासिंग परसेंटेज पिछले साल 2025 से बेहतर रहने की पूरी उम्मीद है। बोर्ड की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट भी जारी किया जाएगा, जिसमें जिलों के मुताबिक़ बच्चों के नाम होंगे। अगर कोई बच्चा 1 या 2 सब्जेक्ट में फेल हो जाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का चांस मिलेगा, जिससे वह अपने नंबर में सुधार करवा सकते हैं।
इस तरह देखें रिजल्ट
- सबसे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “MP Board 10th Result 2026” या “MP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना Roll Number और Application Number दर्ज करें
- “Submit” बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें
MP Board Result 2026: टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के तहत, इस वर्ष एक बार फिर टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए राज्य स्तरीय मेरिट सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। परिणामों की घोषणा के बाद, शीर्ष 10 छात्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी।
यह भी पढ़ें – बंदूक छोड़ हाथों में थामी कॉफी की महक, पंडुम कैफे ने पेश की भय से भरोसे की अनूठी मिसाल























