सांसद खेल महोत्सव: दौड़ लगाने के दौरान मुंह के बल धड़ाम गिरे पूर्व राज्यमंत्री, वीडियो वायरल

Summary :

MP Khel Mahotsav Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बीते रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन शहर के गांधी स्टेडियम में किया। खेल महोत्सव में जितिन प्रसाद समेत कई बीजेपी के नेताओं ने दौड़ लगाई, लेकिन यह प्रतियोगिता सियासी अखाड़ा बन गया। यहां प्रतियोगिता में दौड़ लगा रहे पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा मुंह के बल गिर पड़े। उसके बाद उन्हें एक कबड्डी सचिव युवा खिलाड़ी के साथ मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप ने सहारा देकर जमीन से उठाया। उनके गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पूर्व मंत्री को इस दौरान…

MP Khel Mahotsav Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बीते रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन शहर के गांधी स्टेडियम में किया। खेल महोत्सव में जितिन प्रसाद समेत कई बीजेपी के नेताओं ने दौड़ लगाई, लेकिन यह प्रतियोगिता सियासी अखाड़ा बन गया। यहां प्रतियोगिता में दौड़ लगा रहे पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा मुंह के बल गिर पड़े। उसके बाद उन्हें एक कबड्डी सचिव युवा खिलाड़ी के साथ मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप ने सहारा देकर जमीन से उठाया। उनके गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

पूर्व मंत्री को इस दौरान हल्की चोट भी आई है, उनके गिरने का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी में चली आ रही गुटबाजी को लेकर सुगबुगाहट तेज हो चली है। विपक्ष के नेताओं ने इसको लेकर जनपद में बीजेपी पर तंज कसना शुरू कर दिया है। उनकी वीडियो पर कमेंट आने शुरू हो गए। पूर्व राज्यमंत्री को जान बूझकर धक्का दिए जाने की बातें होने लगी।

BJP Leaders Clash Pilibhit: जमीन पर गिर पड़े पूर्व मंत्री

MP Khel Mahotsav Pilibhit
BJP Leaders Clash Pilibhit  (Image- Social Media)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, नेताओं की रेस का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ कई बीजेपी नेताओं ने दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ में भाग रहे पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा को जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह ने आगे निकलने की होड़ में धक्का देकर पीछे किया। पूर्व मंत्री जमीन पर गिर पड़े। फिर मंत्री को गिरता देख मौके पर कबड्डी कोच के साथ मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने उन्हें सहारा देकर उठाया।

गिरने की वजह से पूर्व मंत्री को हल्की चोट भी आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर जिले में चल रही बीजेपी नेताओं के बीच गुटबाजी को लेकर विपक्ष सोशल मीडिया पर पार्टी पर तंज कस रहा है। आरोप है कि जनता से दूर सत्ताधारी नेता एक दूसरे को गिराने में व्यस्त हैं। जनता की किसको पड़ी है।

MP Viral Video: विरोधी कर रहे वीडियो वायरल

MP Khel Mahotsav Pilibhit
MP Khel Mahotsav Pilibhit (Image- Social Media)

पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने अपनी फेसबुक पर लिखा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन कुछ विरोधी वीडियो डालकर सोशल मीडिया पर खबर चलवा कर मेरी ज्यादा चिंता कर रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि हम किसान के बेटे हैं। बचपन से ही खेती-किसानी, उसके बाद राजनीति में गिरते-उठते और साजिशों का सामना करते आए हैं। फिर से दौड़ेंगे और जीतेंगे।
हालांकि, इस मामले में अभी तक बीजेपी के किसी पदाधिकारी का बयान नहीं आया है। जबकि कहा जा रहा है कि जिले में पार्टी में गुटबाजी शीर्ष पर है। उस पर अभी तक पीठ पीछे एक-दूसरे को गिराने की साजिश में आज रेस में ही गिरा दिया।

यह भी पढ़ें: ग्राइंडर से हाथ-पैर काटे, रॉड से सिर कुचला… पति ने प्रेमी संग संबंध बनाते पकड़ा, तो हत्यारिन पत्नी ने उतार दिया मौत के घाट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।