Mexico Navy Plane Crash: मैक्सिको में बड़ा विमान हादसा हुआ है। नेवी का मेडिकल विमान हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण हादसे में मरीज समेत 5 की मौत हो गई। बता दें कि टेक्सास के गैल्वेस्टन के पास प्लेन हादसे का शिकार हुआ है. हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ। घटना के बाद रेस्क्यू शुरू है।
Mexico Plane Crash: विमान में मरीज के साथ नेवी के अधिकारी थे मौजूद

मैक्सिको की नौसेना ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि विमान में नेवी के 4 अधिकारी और चार नागरिक मौजूद थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। हालांकि, अभी तक यह मालूम नहीं चला है कि मृतकों में कौन-कौन शामिल है। नेवी ने इसे दुर्घटना बताया है। कहा है हादसे की जांच गहन तरीके से की जायेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में सवार दो लोग ‘मिचू एंड माउ फाउंडेशन’ से जुड़े थे. यह एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो गंभीर रूप से झुलसे मैक्सिकन बच्चों को इलाज और सहायता देती है।
Mexico Crash News Today: अब कैसा है हालात?
बता दें कि वीमान इसी मेडिकल सहायता से जुड़े मिशन पर था। जले हुए मरीज को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ़ पब्लिक सेफ्टी के अनुसार, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की टीमें भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और जांच में शामिल हैं। गैल्वेस्टन काउंटी शेरिफ़ के ऑफिस ने बताया कि उनकी डाइव टीम, क्राइम सीन यूनिट, ड्रोन यूनिट और पेट्रोल टीम को भी तैनात किया गया है।
ALSO READ: चांदी 2.50 लाख के करीब! सोने की चमक भी हुई तेज, कीमत ऑल टाइम हाई पर, जानें अपने शहर का ताजा भाव


Download Android App
Download iOS App





