Uttar Pradesh: कांवड़ पर फेंका था थूक, बवाल मचने पर मुस्लिम युवक गिरफ्तार

Summary :

Uttar Pradesh  के मुज़फ्फरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कांवड़ यात्रा के दौरान एक मुस्लिम युवक ने कांवड़ पर थूक दिया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में कांवड़िए जमा हो गए और वहां हंगामा शुरू हो गया। कांवड़ पर थूकने का आरोपी अब पुलिस के पकड़ में हैं। युवक का नाम उस्मान बताया जा रहा है। पुलिस ने उस्मान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया है। पुलिस ने सूझबूझ से हालात संभाला और हरिद्वार से नई पवित्र कांवड़ मंगवाकर दी। जानें पूरा मामला दिल्ली निवासी शिव भक्त मुस्कान ‘भोली’ अपने भाई अंशुल शर्मा…

Uttar Pradesh  के मुज़फ्फरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कांवड़ यात्रा के दौरान एक मुस्लिम युवक ने कांवड़ पर थूक दिया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में कांवड़िए जमा हो गए और वहां हंगामा शुरू हो गया। कांवड़ पर थूकने का आरोपी अब पुलिस के पकड़ में हैं। युवक का नाम उस्मान बताया जा रहा है। पुलिस ने उस्मान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया है। पुलिस ने सूझबूझ से हालात संभाला और हरिद्वार से नई पवित्र कांवड़ मंगवाकर दी।

जानें पूरा मामला

दिल्ली निवासी शिव भक्त मुस्कान ‘भोली’ अपने भाई अंशुल शर्मा और अन्य भक्तों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर कावड़ यात्रा पर निकली थीं। सोमवार को जब यह टोली मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के पास रुकी, तभी एक युवक ने कथित तौर पर अंशुल की कांवड़ पर थूक दिया। इससे कांवड़ खंडित हो गई और श्रद्धालुओं ने तुरंत विरोध दर्ज कराते हुए घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया।

कांवड़ियों की मांग

कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। मुस्कान ने बताया कि पहले आरोपी ने एक कलश पर थूका, फिर दूसरे पर। जब वे विरोध करने लगे तो कहा गया कि कांवड़ खंडित नहीं हुई, उस पर दोबारा गंगाजल डालकर यात्रा जारी रखें। लेकिन जब कांवड़िए अड़ गए, तो पुलिस ने अपनी गाड़ी से हरिद्वार से नई पवित्र कांवड़ मंगवाकर उन्हें सौंपी।

स्वामी यशवीर महाराज ने रोष व्यक्त किया

स्वामी यशवीर महाराज ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए इसे जिहादी मानसिकता’ की करतूत बताया। उन्होंने कहा कि एक श्रद्धालु जो पवित्र गंगाजल लेकर आ रही थी, उस पर थूकना अत्यंत निंदनीय कृत्य है। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का धन्यवाद, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

Also Read: Chhangur Baba की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर, हिंदू लड़कियों को ऐसे बनाता था अपना शिकार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।