Chhangur Baba की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर, हिंदू लड़कियों को ऐसे बनाता था अपना शिकार

Summary :

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण गैंग चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ ​​छांगुर बाबा (Chhangur Baba) की आलिशान कोठी पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। यह आलिशान घर अवैध तरीके से बनाई गई थी। मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार, यह वह घर है जहां छांगुर बाबा अपने गिरोह के साथ रहा करता था। यही से वो अपने काले पन्ने का सम्राट बनाने की तैयारी करता था। समय रहते पुलिस का एक्शन बता दें कि काली करतूत करने वाले छांगुर बाबा को पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया. लोगों को दूसरे धर्म में धर्मांतरित कराने वाले बाबा की काली करतूतों का खुलासा होने…

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण गैंग चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ ​​छांगुर बाबा (Chhangur Baba) की आलिशान कोठी पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। यह आलिशान घर अवैध तरीके से बनाई गई थी। मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार, यह वह घर है जहां छांगुर बाबा अपने गिरोह के साथ रहा करता था। यही से वो अपने काले पन्ने का सम्राट बनाने की तैयारी करता था।

समय रहते पुलिस का एक्शन

बता दें कि काली करतूत करने वाले छांगुर बाबा को पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया. लोगों को दूसरे धर्म में धर्मांतरित कराने वाले बाबा की काली करतूतों का खुलासा होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है. जांच के दौरान पता चला कि छांगुर बाबा (Chhangur Baba) ने मधपुर गांव में जो आलीशान मकान बनवाया है, वह अवैध है. यह मकान सरकारी जमीन पर बना है. इसको लेकर सरकार की ओर से नोटिस दिया गया था. जिसके बाद आज मंगलवार को उसकी हवेली पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई. मौके पर SDM, CO समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नीतू रोहरा के नाम जमीन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आलीशान कोठी में छांगुर बाबा, नवीन रोहरा और नीतू रोहरा के साथ रहा करता था। जिस जमीन पर बाबा ने यह मकान बनाया है वह अवैध है। (Chhangur Baba) यह जमीन नीतू रोहरा के नाम से है। जमीन की पैमाइश पूरी होने के बाद बुलडोजर चलाई गई है। इससे पहले जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस चिपकाया गया था.

कौन है जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा? यूपी ATS कर रही तलाश, धर्मांतरण के लिए  हर जाति की लड़कियों के लिए फिक्स कर रखा था रेट - Who is Jamaluddin alias Chhangur  Baba

हर जाति की लड़कियों का रेट फिक्स

बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश ATS ने धर्म परिवर्तन के आरोप में छांगुर बाबा को नीतू उर्फ नसरीन के साथ लखनऊ के एक होटल से दबोचा था। दोनों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। (Chhangur Baba) फेरीवाला बाबा ने महज कुछ सालों में आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और कई फर्जी संस्थाओं का मालिक बना गया। लड़कियों को बहला फुसलाकर जबरन उनका धर्म परिवर्तन करवाता। उसके टारगेट पर हिंदू लड़कियां होती थी। हर जाति की लड़कियों का रेट फिक्स कर रखा था।

read also:Weather Update: UP से हिमाचल, पंजाब से केरल तक तेज बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।