MP: बागेश्वर धाम में हुआ बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 1 महिला की मौत, 10 घायल

Summary :

MP के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पास एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। जहां धाम के लिए आए ढ़ाबे में भक्तों के उपर दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और 10 घायल भक्त हो गए है। बता दें कि यह इलाके में भारी बारिश के बाद हुई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और गंभीर चोट लगे भक्तों को रेफर करने पर विचार किया जा रहा है। कैसे हुआ हादसा बागेश्वर धाम के लिए भक्तों के साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे…

MP के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पास एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। जहां धाम के लिए आए ढ़ाबे में भक्तों के उपर दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और 10 घायल भक्त हो गए है। बता दें कि यह इलाके में भारी बारिश के बाद हुई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और गंभीर चोट लगे भक्तों को रेफर करने पर विचार किया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा

बागेश्वर धाम के लिए भक्तों के साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद भक्तों ने बताया कि कुछ लोग धर्मशाला में आराम कर रहे थे तभी एक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार का मलबा गिरने से कुछ भक्त दब गए। मलबा हटाने के बाद एक महिला भक्त की मौत हो गई और 11 भक्त घायल बताए जा रहे है।

छतरपुर के CMHO का बयान

इस घटना के बाद CMHO आरपी गुप्ता ने बताया कि हमें अस्पताल में एक शव और 10 घायल व्यक्ति की सूचना मिली थी। सुबह भारी बारिश के कारण बागेश्वर धाम में शर्मा ढाबा पर दीवार गिर गई। इस घटना में भक्त घायल हो गए, उन्हें अस्पताल लाया गया और उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम मौजूद है और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। साथ ही गंभीर घायलों की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर गंभीर रुप से घायलों को रेफर किया जाएगा।

Also Read: MP: सागर में युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की खुदकुशी, यूट्यूबर पर लगे आरोप

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।