MP: सागर में युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की खुदकुशी, यूट्यूबर पर लगे आरोप

Summary :

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सागर के शाहपुर कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राहुल अहिरवार के रूप में हुई है। आत्महत्या करने से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए एक वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई, जिसमें उसने बताया कि वह एक महिला से प्यार करता था और उसने शादी का वादा करके उसे धोखा दिया। परिवार ने छतरपुर निवासी यूट्यूबर जानवी साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल के भाई ने बताया, “जानवी अक्सर हमारे घर आती…

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सागर के शाहपुर कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राहुल अहिरवार के रूप में हुई है। आत्महत्या करने से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए एक वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई, जिसमें उसने बताया कि वह एक महिला से प्यार करता था और उसने शादी का वादा करके उसे धोखा दिया। परिवार ने छतरपुर निवासी यूट्यूबर जानवी साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल के भाई ने बताया, “जानवी अक्सर हमारे घर आती थी और राहुल को घुमाने भी ले जाती थी। 2 जून को राहुल का जन्मदिन था, उस दिन जानवी घर आई और राहुल को घुमाने के लिए उज्जैन ले गई।”

लाइव वीडियो ने लोगो को झकझोरा

आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस उधर, घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है और संबंधित महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लाइव वीडियो ने भी लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।

फंदे पर लटका मिला युवक

घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि इस संबंध में शिकायतकर्ता केशव अहिरवार द्वारा चौकी पर सूचना दी गई थी कि राहुल अहिरवार नामक लड़के ने फांसी लगा ली है। उसके भाई ने इंस्टाग्राम पर सूचना दी थी कि राहुल अहिरवार फांसी लगाने की कोशिश कर रहा है और उसके घर जाकर जांच की। घर पहुंचने पर वह मृत अवस्था में फंदे पर लटका मिला।

बाद में उसकी रिपोर्ट पुलिस चौकी पर दर्ज कर ली गई है। परिजनों के आरोप के बाद मामले की तस्दीक की जाएगी और जो भी साक्ष्य होंगे, उन्हें एकत्र किया जाएगा और उन साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः- पूर्व सीएम शिवराज सिंह की लोगों से अपील, लोग बिना डरे कश्मीर घूमने आएं

Neha Singh