Myanmar Earthquake: Quad देशों से 20 मिलियन डॉलर की मानवीय मदद

Summary :

Myanmar earthquake: भूकंप से 3,000 लोगों की मौत

म्यांमार में आए भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए क्वाड देशों ने 20 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता की घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका ने राहत सामग्री, आपातकालीन चिकित्सा दलों और मानवीय साझेदारों के माध्यम से सहायता प्रदान करने के लिए समन्वय समूह बनाया है।

भूकंप की मार झेल रहे म्यांमार की मदद के लिए क्वाड के सदस्य देश ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका ने शुक्रवार को मदद का हाथ बढ़ाया। इन देशों ने सामूहिक रूप से म्यांमार की मदद के लिए 20 मिलियन की मानवीय सहायता देने का ऐलान किया। अपनी फंडिंग और द्विपक्षीय प्रयासों के साथ क्वाड समूह राहत सामग्री की डिलीवरी को सुगम बना रहा है, आपातकालीन चिकित्सा दलों की तैनाती कर रहा है और भूकंप से प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए म्यांमार में काम कर रहे मानवीय साझेदारों को मदद प्रदान कर रहा है।ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकारों ने म्यांमार और थाईलैंड में आए बड़े भूकंप के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया।

रोहिंग्या संकट: Myanmar ने 180,000 शरणार्थियों की वापसी को बताया अहम कदम

बयान में उन्होंने भूकंप से हुई जान-माल की भारी हानि, लोगों के घायल होने और बुनियादी ढांचे के नष्ट होने पर गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। समूह ने हाल ही में अस्थायी, आंशिक युद्धविराम की प्रतिबद्धताओं का स्वागत किया और सभी पक्षों से आग्रह किया कि वे इन उपायों को लागू करें, बढ़ाएं और फैलाएं, ताकि म्यांमार में जीवन रक्षक मदद को समय पर पहुंचाने के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाया जा सके। बयान में कहा गया, “हम 29 और 30 मार्च को आसियान विदेश मंत्रियों की तरफ से दिए गए बयानों और प्रभावित समुदायों को आसियान और क्षेत्र के देशों से मिली मदद का स्वागत करते हैं।”

क्वाड सदस्य देशों ने कहा कि प्रभावित समुदायों की जरूरतों को पूरा करने, तेजी से मदद पहुंचाने और सही तरीके से सहायता वितरित करने के लिए उनकी मानवीय मदद और आपदा राहत साझेदारी ने एक समन्वय समूह बनाया है। यह समूह आसियान समन्वय केंद्र और अन्य भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि आपदा प्रबंधन में मदद की जा सके। क्वाड देशों ने ‘स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत’ के अपने साझा दृष्टिकोण के तहत, प्राकृतिक आपदाओं, क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए एक साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

2004 के हिंद महासागर भूकंप और सुनामी के बाद से, क्वाड समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में व्यावहारिक और प्रभावी मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रदान कर रहा है। 28 मार्च को म्यांमार में आए भूकंप में 3,000 से अधिक लोगों की जान चली गई।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.