नेपाल में हिंदू-मुस्लिम तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, भारत-नेपाल बॉर्डर सील

Summary :

Nepal Curfew Birgunj Violence:नेपाल में एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव की आग सुलग गई हैं। इस बार हिंसा की चिंगारी एक सोशल मीडिया वीडियो से भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सड़कों पर प्रदर्शन, आगजनी और टकराव से हिंसा ज्यादा भड़क गई। हालात बेकाबू होते देख सरकार और स्थानीय प्रशासन को कर्फ्यू जैसे सख्त कदम उठाने पड़े। भारत से सटे बीरगंज शहर में हालात सबसे ज्यादा तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिस वजह से वहां कर्फ्यू लगाया गया है। बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए भारत नेपाल बॉर्डर को सील किया गया है। Nepal Communal News: TikTok वीडियो से…

Nepal Curfew Birgunj Violence:नेपाल में एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव की आग सुलग गई हैं। इस बार हिंसा की चिंगारी एक सोशल मीडिया वीडियो से भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सड़कों पर प्रदर्शन, आगजनी और टकराव से हिंसा ज्यादा भड़क गई। हालात बेकाबू होते देख सरकार और स्थानीय प्रशासन को कर्फ्यू जैसे सख्त कदम उठाने पड़े। भारत से सटे बीरगंज शहर में हालात सबसे ज्यादा तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिस वजह से वहां कर्फ्यू लगाया गया है। बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए भारत नेपाल बॉर्डर को सील किया गया है।

Nepal Communal News: TikTok वीडियो से हुआ विवाद

तनाव की शुरुआत नेपाल के बीरगंज में एक TikTok वीडियो से हुई, जिसे लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया। यह विवाद पहले धनुषा जिले के कमला नगर पालिका इलाके में सामने आया और फिर धीरे-धीरे यह विवाद पर्सा जिले और बीरगंज तक फैल गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दोनों समुदायों के बीच नाराजगी बढ़ती चली गई।

Birgunj Protest Viral Video:बीरगंज में लगा कर्फ्यू

Nepal Curfew Birgunj Violence
Birgunj Protest Viral Video (Image- Social Media)

नेपाल में स्थिति तब और ज्यादा बिगड़ गई जब विरोद प्रदर्शन शुरू हुआ। जगह-जगह नारेबाजी, टायर जलने, झड़प, मस्जिद में तोड़-फोड़ जैसी खबरे सामने आई। हालात को संभालने के लिए प्रशासन ने पहले निषेधाज्ञा लागू की, लेकिन आदेश की अनदेखी करते हुए दोनों पक्ष सड़कों पर उतर आए। इसके बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया।

तनाव बेकाबू होने की वजह से पर्सा जिले के District Administration Office ने बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया। पहले ये कर्फ्यू सोमवार शाम 6 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक था, लेकिन हालात तनावपूर्ण बने रहने के कारण मंगलवार दोपहर 1 बजे तक इसे बढ़ा दिया गया।

नियम तोड़ने वालो के खिलाफ सख्त कदम

Nepal Curfew Birgunj Violence
Nepal Curfew Birgunj Violence (Image- Social Media)

कर्फ्यू के दौरान सुरक्षा बलों को सख्त कार्रवाई का अधिकार दिया गया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल जरुरी काम से ही बाहर निकले। प्रशासन ने यह भी कहा है कि नियम तोड़ने वालो के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, कर्फ्यू के दौरान कुछ जरुरी सेवाओं जैसे- एंबुलेंस, दमकल वाहन, स्वास्थ्य कर्मियों के वाहन, मीडिया से जुड़े लोग, मानवाधिकार संगठनों और राजनयिक मिशनों के वाहन को छूट दी गई है। ये सुरक्षा बलों की निगरानी में आवाजाही कर सकते हैं। एयर टिकट पर हवाई यात्रियों को भी आने-जाने दिया जा रहा है।

दो युवक गिरफ्तार

Nepal Curfew Birgunj Violence
Nepal Curfew Birgunj Violence (Image- Social Media)

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की शुरुआत धनुषा जिले के जनकपुर इलाके में हुई है। आरोप है कि युवकों हैदर अंसारी और अमानत अंसारी ने TikTok पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहात हुई। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फ़ैल गया और दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद कमला नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 में एक मस्जिद में तोड़-फोड़ की घटना सामने आई, जिससे तनाव और बढ़ गया। इसी के विरोध में बीरगंज और आसपास के इलाकों में प्रदर्शन तेज हो गए।

यह भी पढ़ें: ड्राइवर से राष्ट्रपति तक का सफर! आखिर कैसे विवादों में आए निकोलस मादुरो? इतने करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।