ड्राइवर से राष्ट्रपति तक का सफर! आखिर कैसे विवादों में आए निकोलस मादुरो? इतने करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Summary :

Nicolas Maduro Net Worth: अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस की तरफ से कथित एक्शन के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अमेरिका ने मादुरो पर नार्को टेररिज्म, ड्रग तस्करी और अवैध आर्थिक नेटवर्क चलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक साधारण बस ड्राइवर से देश का राष्ट्रपति बनने वाला व्यक्ति इतनी ताकत और विवादों के केंद्र में कैसे आ गया? Nicolas Maduro News: बस ड्राइवर से राष्ट्रपति बनने तक का सफर निकोलस मादुरो मोरोस का जन्म साल 1962 में वेनेजुएला की राजधानी कराकस…

Nicolas Maduro Net Worth: अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस की तरफ से कथित एक्शन के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अमेरिका ने मादुरो पर नार्को टेररिज्म, ड्रग तस्करी और अवैध आर्थिक नेटवर्क चलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक साधारण बस ड्राइवर से देश का राष्ट्रपति बनने वाला व्यक्ति इतनी ताकत और विवादों के केंद्र में कैसे आ गया?

Nicolas Maduro News: बस ड्राइवर से राष्ट्रपति बनने तक का सफर

निकोलस मादुरो मोरोस का जन्म साल 1962 में वेनेजुएला की राजधानी कराकस में हुआ था। अपने शुरुआती जीवन में वे कराकस मेट्रो में बस चालक के रूप में काम करते थे। इसी दौरान वे मजदूर यूनियन से जुड़े और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय होने लगे। यहीं से उनका रुझान राजनीति की ओर बढ़ा। राजनीति में कदम रखने के बाद उनकी नजदीकी तत्कालीन राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज से हुई। चावेज ने मादुरो पर भरोसा जताया और उन्हें अहम जिम्मेदारियां दीं। साल 2006 से 2013 तक मादुरो वेनेजुएला के विदेश मंत्री रहे। बाद में उन्हें देश का उपराष्ट्रपति बनाया गया।

Nicolas Maduro Net Worth (Image- Social Media)

Nicolas Maduro Net Worth (Image- Social Media)

Nicolas Maduro Life Journey: विवादों के बीच सत्ता पर पकड़

ह्यूगो चावेज के निधन के बाद 2013 में हुए चुनावों के जरिए मादुरो राष्ट्रपति बने। हालांकि इन चुनावों पर धांधली के आरोप लगे। इसके बाद 2018 और 2024 के चुनावों में भी विपक्ष और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए, लेकिन मादुरो सत्ता में बने रहे।

Nicolas Maduro Net Worth (Image- Social Media)

Nicolas Maduro Net Worth (Image- Social Media)

Nicolas Maduro Net Worth: कितनी है मादुरो की संपत्ति?

निकोलस मादुरो की निजी संपत्ति को लेकर कोई स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में उनकी अनुमानित संपत्ति को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 10 से 20 लाख अमेरिकी डॉलर के बीच बताई जाती है। उनका आधिकारिक वेतन करीब 4,000 डॉलर प्रति माह माना जाता है। इसके अलावा राष्ट्रपति होने के नाते उन्हें सरकारी आवास, सुरक्षा, विमान और अन्य सुविधाएं मिलती हैं, जिनका कोई व्यक्तिगत खर्च नहीं होता।

वहीं उनकी Celebrity Net Worth (2025) की बात करें तो वह लगभग 20 लाख डॉलर है। इसके अलावा Yahoo Finance (2025) की संपत्ति की बात करें तो वह करीब 20 लाख डॉलर है। साथ ही Reality Tea (2025) की संपत्ति की बात करें तो वह लगभग 10 लाख डॉलर है और BBN Times (2025) की संपत्ति की बात केरें तो, वह करीब 20 लाख डॉलर है।

Nicolas Maduro Net Worth (Image- Social Media)

Nicolas Maduro Net Worth (Image- Social Media)

मादुरो के दौर में आर्थिक संकट

मादुरो के शासनकाल में वेनेजुएला को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई, जिसे हाइपरइन्फ्लेशन कहा गया। लोगों को भोजन और दवाइयों की भारी कमी झेलनी पड़ी। बेरोजगारी और गरीबी तेजी से बढ़ी, जिससे आम जनता का जीवन बेहद कठिन हो गया। हालात इतने खराब हुए कि करीब 70 लाख से अधिक वेनेजुएलाई नागरिक देश छोड़कर अन्य देशों में शरण लेने को मजबूर हुए। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इसे आधुनिक समय के सबसे बड़े मानवीय संकटों में शामिल किया।

वेनेजुएला का भविष्य क्या होगा?

अगर मादुरो की गिरफ्तारी की पुष्टि होती है, तो यह अमेरिकी विदेश नीति का एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जाएगा। इससे वेनेजुएला की सत्ता व्यवस्था में बड़ा बदलाव संभव है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुरुआत हो सकती है। हालांकि कई एक्स्पर्ट्स का मानना है कि इससे देश में राजनीतिक अस्थिरता और टकराव भी बढ़ सकता है। आने वाले दिन तय करेंगे कि यह घटनाक्रम वेनेजुएला के लिए बदलाव की शुरुआत बनेगा या संकट को और गहरा करेगा।

यह भी पढ़ें: नेपाल में हिंदू-मुस्लिम तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, बीरगंज में लगा कर्फ्यू

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।