नेपाल में बड़ा उलटफेर! बालेन शाह ने केपी शर्मा ओली को 50 हजार वोटों से दी करारी शिकस्त

Summary :

Nepal Election Results 2026: नेपाल के आम चुनावों के नतीजों में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए झापा जिले के निर्वाचन क्षेत्र–5 से विजय हासिल की है। इस सीट पर उन्होंने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को बड़े अंतर से हराकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू कर दी है। Nepal Election Results 2026: बालेन शाह को मिले 68 हजार से अधिक वोट आधिकारिक परिणामों के अनुसार बालेन शाह को इस सीट से कुल 68,348 वोट प्राप्त हुए। वहीं उनके…

Nepal Election Results 2026: नेपाल के आम चुनावों के नतीजों में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए झापा जिले के निर्वाचन क्षेत्र–5 से विजय हासिल की है। इस सीट पर उन्होंने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को बड़े अंतर से हराकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू कर दी है।

Nepal Election Results 2026: बालेन शाह को मिले 68 हजार से अधिक वोट

Nepal Election Results 2026 (image social media )
Nepal Election Results 2026 (image social media )

आधिकारिक परिणामों के अनुसार बालेन शाह को इस सीट से कुल 68,348 वोट प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी केपी शर्मा ओली को लगभग 18 हजार वोट ही मिल सके। इस तरह दोनों उम्मीदवारों के बीच लगभग 50 हजार मतों का बड़ा अंतर रहा। इतने बड़े अंतर से जीत को नेपाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इस जीत के बाद बालेन शाह और उनकी पार्टी को देश की राजनीति में एक मजबूत विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव परिणाम आने के साथ ही उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अलग ही संदेश दिया है।

Balen Shah vs KP Sharma Oli: पार्टी ने जीत का जश्न मनाने पर लगाई रोक

Nepal Election Results 2026 (image social media )
Nepal Election Results 2026 (image social media )

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने अपने सभी विजयी उम्मीदवारों को साफ निर्देश दिया है कि वे किसी भी तरह का विजय जुलूस या उत्सव कार्यक्रम आयोजित न करें। पार्टी का कहना है कि यह समय जश्न मनाने का नहीं बल्कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काम शुरू करने का है। पार्टी के उपाध्यक्ष और संघीय चुनाव प्रबंधन समिति के समन्वयक डीपी अर्याल ने कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी नेताओं को अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए और तुरंत काम में जुट जाना चाहिए।

Nepal Election Update: युवाओं की कुर्बानी को याद रखने की अपील

डीपी अर्याल ने बताया कि यह चुनाव सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुआ था। इस दौरान कई युवा और नई पीढ़ी (Gen Z) के लोग प्रभावित हुए और कुछ ने अपनी जान भी गंवाई। इसलिए पार्टी का मानना है कि ऐसी स्थिति में जीत का जश्न मनाना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक स्थिति को अभी भुलाया नहीं जा सकता और नेताओं को संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चाहिए।

दिखावटी कार्यक्रमों से दूर रहने का निर्देश

पार्टी नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया है कि विजयी उम्मीदवार फूलों की मालाएं पहनने, मोटरसाइकिल या कार रैली निकालने जैसे प्रदर्शन से बचें। केवल मतगणना स्थल पर मौजूद समर्थकों का संक्षिप्त अभिवादन करने की अनुमति दी गई है। डीपी अर्याल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष रवि लामिछाने और वरिष्ठ नेता बालेन शाह ने सभी विजयी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने समर्थकों और मतदाताओं को धन्यवाद जरूर दें, लेकिन किसी तरह का सार्वजनिक जुलूस या रैली न निकालें।

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती

पार्टी का कहना है कि जनता ने उन्हें भ्रष्टाचार खत्म करने और बेहतर शासन देने के लिए समर्थन दिया है। ऐसे में नेताओं की पहली प्राथमिकता जनता की उम्मीदों को पूरा करना और सुशासन स्थापित करना होना चाहिए। डीपी अर्याल ने दोहराया कि चुनाव के दौरान जिन युवाओं और बच्चों को नुकसान हुआ है, उनकी याद में नेताओं को जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए। पार्टी का मानना है कि सच्चा जश्न तभी होगा जब जनता को बेहतर प्रशासन और ईमानदार शासन मिलेगा।

यह भी पढ़ें: दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर शुरू, मिसाइल मलबे के कारण पहले रोकना पड़ा था संचालन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।