दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर शुरू, मिसाइल मलबे के कारण पहले रोकना पड़ा था संचालन

Summary :

Dubai International Airport Flights Resumed: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ान सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। दरअसल एयरपोर्ट परिसर के पास मिसाइल का मलबा गिरने के बाद एहतियात के तौर पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई थी। इस वजह से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई उड़ानें देरी से संचालित हुईं। हालांकि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और यात्रियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने 7 मार्च से आंशिक रूप से उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया…

Dubai International Airport Flights Resumed: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ान सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। दरअसल एयरपोर्ट परिसर के पास मिसाइल का मलबा गिरने के बाद एहतियात के तौर पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई थी। इस वजह से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई उड़ानें देरी से संचालित हुईं। हालांकि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और यात्रियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने 7 मार्च से आंशिक रूप से उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया है।

Dubai International Airport Flights Resumed: यात्रियों के लिए राहत की खबर

Dubai International Airport Flights Resumed
Dubai International Airport Flights Resumed (Source: Social media)

दुबई एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी दी है कि हालात का आकलन करने के बाद कुछ उड़ानों को फिर से संचालित किया जा रहा है। जिन यात्रियों की शनिवार दोपहर या उसके बाद की उड़ानों की बुकिंग पहले से कन्फर्म है, वे अब एयरपोर्ट जा सकते हैं। हालांकि एयरलाइंस ने यात्रियों से यह भी कहा है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें, क्योंकि शेड्यूल में बदलाव संभव है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों और तकनीकी टीमों ने इलाके का निरीक्षण किया है। शुरुआती जांच में किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। इसी के बाद उड़ानों को सीमित स्तर पर फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया।

Emirates Flight Suspension: ईरानी मिसाइल का मलबा गिरने से मचा था हड़कंप

Emirates Flight Suspension
Emirates Flight Suspension (Source: Social media)

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल का मलबा गिर गया था। यह घटना सामने आने के बाद सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को तुरंत रोक दिया गया। अधिकारियों का कहना था कि यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में गिना जाता है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें आती-जाती हैं। ऐसे में थोड़ी देर के लिए भी संचालन रुकने से कई उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हो गया और यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

Emirates Travel Advisory: एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Emirates Travel Advisory
Emirates Travel Advisory (Source: Social media)

एयरपोर्ट प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि 7 मार्च से आंशिक रूप से संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। कुछ उड़ानें दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल एयरपोर्ट (DWC) से संचालित की जा रही हैं। पोस्ट में यात्रियों से अपील की गई है कि वे तब तक एयरपोर्ट के लिए रवाना न हों जब तक उनकी एयरलाइन उनसे संपर्क कर फ्लाइट की पुष्टि न कर दे। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा हालात में उड़ानों का शेड्यूल लगातार बदल सकता है, इसलिए अपडेट लेते रहना जरूरी है।

Dubai Airport Operations: स्थिति पर लगातार नजर

एयरपोर्ट और एयरलाइंस दोनों ही स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे मामले की जांच कर रही हैं ताकि भविष्य में ऐसी किसी घटना से यात्रियों और उड़ान सेवाओं पर असर न पड़े। फिलहाल धीरे-धीरे उड़ानों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या आधिकारिक सूचना चैनलों के जरिए अपनी फ्लाइट से जुड़ी ताजा जानकारी लेते रहें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: ‘पड़ोसी देशों पर नहीं करेंगे हमला’,ईरान के राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कब्र तक ले जाएंगे सरेंडर का सपना

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।