नेपाल में भूचाल लाकर नाच रहे दंगाई छात्र; वित्त मंत्री को पीटा, बोले- अब हम चलाएंगे देश

Summary :

Nepal GenZ Protest: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है।  इससे पहले आर्मी ने कहा था कि जब तक पीएम कुर्सी नहीं छोड़ेंगे, तब तक देश में हालात स्थिर नहीं होंगे। इस्तीफे के बाद केपी ओली को सेना ने सुरक्षित रखा है। माना जा रहा है कि पीएम ओली कभी भी देश छोड़ कर भाग सकते हैं। नेपाल में अराजकता फैल गई। प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस गए हैं और तोड़-फोड़ मचा रहे हैं। सेना और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं।  नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का…

Nepal GenZ Protest: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है।  इससे पहले आर्मी ने कहा था कि जब तक पीएम कुर्सी नहीं छोड़ेंगे, तब तक देश में हालात स्थिर नहीं होंगे। इस्तीफे के बाद केपी ओली को सेना ने सुरक्षित रखा है। माना जा रहा है कि पीएम ओली कभी भी देश छोड़ कर भाग सकते हैं। नेपाल में अराजकता फैल गई। प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस गए हैं और तोड़-फोड़ मचा रहे हैं। सेना और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं।  नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

Nepal GenZ Protest
Nepal GenZ Protest

Nepal Violence: संसद से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में दंगाइयों ने लगाई आग

नेपाल के दंगाई छात्रों का प्रदर्शन इतना उग्र हो गया है कि वे हर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचा रहे हैं।  नेपाल की संसद में प्रदर्शनकारी घुस गए हैं और आगजनी की है। खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री केपी ओली हेलीकॉप्टर से काठमांडू एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारी केपी ओली की तलाश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम ओली कभी भी देश छोड़ कर भाग सकते हैं।

Nepal GenZ Protest: नाच रहे दंगाई छात्र

प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू समेत कई शहरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्ज़ा कर लिया और उसे आग लगा दी। इतना ही नहीं, गृह मंत्री पद रमेश लेखक, विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के भक्तपुर स्थित निजी आवास में आग लगने पर प्रदर्शनकारी नाचते-गाते और जश्न मनाते हुए।

Nepal Latest News: ‘अब युवा चलाएंगे देश’

नेपाल में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दंगों के बीच एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “यह हमारे देश के लिए बहुत अच्छी बात है कि नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने इस्तीफ़ा दे दिया है। अब युवा खड़े होकर देश के विकास में अपना योगदान देंगे…”

वित्त मंत्री को गुस्साई भीड़ ने पीटा

नेपाल का प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका हुै। सभी सरकारी संपत्तियों को क्षति पहुंचाई जा रही है। इतना ही नहीं, गुस्साई भीड़ ने वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और लात-घूंसों से पीटा।

ये भी पढ़ें- Gen-Z के आगे झुके PM ओली, सोशल मीडिया से हटाया बैन, प्रदर्शन में 19 की मौत

Neha Singh