Nepal Famous Food: नेपाल अपने पहाड़ी खाने और फास्ट फूड के लिए बहुत फेमस है। अगर हम नेपाल और खाने की बात करें, तो दिमाग में सबसे पहले मोमो आते हैं। आज मोमो सिर्फ नेपाल में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में खाए जाते हैं, लोग इन्हें अलग-अलग तरीके से बनाते हैं। लेकिन नेपाल के सिर्फ मोमो ही नहीं बल्कि कुछ और व्यंजन भी बहुत फेमस और स्वादिष्ट हैं। अगर आप नेपाल घूमने जाएं, तो इन व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें। नेपाल की डिश आपको हर जगह मिल जाएगी, लेकिन जो ज़ायका हैं वो सिर्फ नेपाल में ही मिलेगा।
नेपाल के 6 फेमस फूड्स (Nepal Famous Food)
1. आलू तामा (Aloo Tama)
ये नेपाल की एक अनोखी डिश है, जो फ़ूड लवर्स को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। ये डिश मुख्य रूप से आलू और बांस की टहनियों से बनाई जाती है। इसमें बांस की टहनियों, आलू और बीन्स को स्थानीय मसालों के साथ बनाया जाता हैं। यह डिश मुख्य रूप से हर नेपाली घर में खाया जाता है।
2. सेल रोटी (Sel Roti)
यह नेपाल की खास और पारंपरिक मिठाई है, जो नेपाल की संस्कृति का हिस्सा भी है। नेपाल में ये डिश मुख्य रूप से दशैन और तिहार के त्योहारों के दौरान बनाया जाता है। यह मिठाई किसी भी त्योहार या शादी-विवाह में बनाया जाता हैं। नेपाल जाएं तो इसका स्वाद जरूर चखें।
3. मोमो (Momo)
मोमो सिर्फ चीन या जापान की ही नहीं बल्कि नेपाल की भी एक फेमस डिश है। जिसको आज दुनियाभर में लोग बड़े चाव से कहते है। वैसे तो आपको मोमो कहीं भी मिल जाएंगे, लेकिन असली स्वाद आपको नेपाल में ही मिलेगा। नेपाल जाने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां जाकर मोमो का स्वाद लेना न भूलें।
यह भी पढ़ें: Protein Rich Food Items: शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करेंगे ये 6 फूड आइटम्स, डाइट में करें शामिल
4. चुकौनी (Chukauni)
चुकौनी, आलू और दही से बनने वाली एक स्वादिष्ट डिश है। माना जाता है कि इस डिश की उत्पत्ति पश्चिमी नेपाल के पाल्पा जिले के आस-पास से हुई थी। इस लोकप्रिय डिश को सलाद और अचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसे उबले हुए आलू, दही, प्याज, धनिया और मसालें डालकर बनाया जाता है।
5. ढिडो (Dhido)
ढिडो, नेपाल का एक फेमस फ़ूड है, इसको राजमा के आटे से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए राजमा के पाउडर को पानी में धीरे-धीरे उबाले और चम्मच से चलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं। जब ये गाढ़ा होकर जम जाएं, तो इसको चम्मच या चाकू से काटकर टुकड़े करें। इसे नेपाल में कई तरीकों से सर्वे किया जाता है।
6. थुकपा (Thukpa)
थुकपा मूल रूप से तिब्बती नूडल सूप है, लेकिन ये नेपाल में भी बहुत फेमस है। यह नेपाल के काठमांडू और पहाड़ी इलाकों में काफी लोकप्रिय भोजन है। इसमें नूडल्स के साथ गाजर, बीन्स, पत्तागोभी और अपनी पसंद की सब्जियां या फिर कभी-कभी चिकन के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसको स्वादिष्ट और हेल्दी डिश माना जाता है, नेपाल में जाकर आप इसका स्वाद ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Monsoon Snacks Ideas: बारिश के मौसम में बनाए ये टेस्टी स्नैक्स सब करेंगे तारीफ


Download Android App
Download iOS App









