महाकुंभ मेले में बढ़ती भीड़ के कारण नए यातायात और स्नान दिशानिर्देश जारी

Summary :

श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर महाकुंभ में नए निर्देश जारी

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात और स्नान के नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार परेड मेला क्षेत्र से संगम की ओर डुबकी लगाने आने वाले श्रद्धालु या लोग संगम और परेड क्षेत्र की ओर बने अन्य घाटों पर स्नान कर सकेंगे। अब झूंसी मेला क्षेत्र से डुबकी लगाने आने वाले श्रद्धालु झूंसी की ओर बने स्नान घाटों पर डुबकी लगा सकेंगे। अराली की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यही निर्देश लागू किए गए है, श्रद्धालु अराली क्षेत्र में बने स्नान घाटों पर डुबकी लगा सकेंगे।

जरूरी सेवाओं के लिए वाहनों की अनुमति

पूरे महाकुंभ क्षेत्र में ‘नो व्हीकल’ जोन भी लागू किया गया था। अब जारी विज्ञप्ति के अनुसार मेला पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जारी किए गए वाहन ही महाकुंभ मेला क्षेत्र में आ सकेंगे। इसके साथ ही केवल आपातकालीन या चिकित्सा सेवाएं जैसे एम्बुलेंस और खाद्य और रसद वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। महाकुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन और यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने और आसान परिवहन और सुरक्षित अनुभव के लिए सहयोग करने की अपील की गई है।

वंदे भारत ट्रेन चलेगी

इस बीच, उत्तर रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए 15, 16 और 17 फरवरी को विशेष वंदे भारत ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 15, 16 और 17 फरवरी को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नंबर 02252/02251 चलाएगा। वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली से सुबह 5.30 बजे ) रवाना होगी और 14.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।