Nikki Murder Case Update: चौथा आरोपी ससुर भी गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई महत्वपूर्ण राज!

Summary :

Nikki Murder Case Update: शादी में दहेज लेना, शादी के बाद दहेज मांगना और मांग पूरी ना होने पर मारपीट और जिंदा जला देना। ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने के बाद इस मामले में पुलिस ने अब मृतका का पति, सास दया भाटी, जेठ और अब निक्की के ससुर सतवीर भाटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि निक्की के देवर रोहित भाटी की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद यह गिरफ्तारी हुई है। इससे…

Nikki Murder Case Update: शादी में दहेज लेना, शादी के बाद दहेज मांगना और मांग पूरी ना होने पर मारपीट और जिंदा जला देना। ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने के बाद इस मामले में पुलिस ने अब मृतका का पति, सास दया भाटी, जेठ और अब निक्की के ससुर सतवीर भाटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि निक्की के देवर रोहित भाटी की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद यह गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले रविवार को पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी और सास दया भाटी को गिरफ्तार किया था।

Nikki Murder Case Update
Nikki Murder Case Update

दहेज के कारण अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने के बाद देशभर में उबाल है। बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब फोर्टिस अस्पतात ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में भर्ती किया गया है। फोर्टिस के डॉक्टरों ने निक्की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन निक्की की उपचार से पहले ही रास्ते में मौत हो गई थी।

Nikki Murder Case News

पुलिस ने निक्की के पति विपिन का एनकाउंटर करके उसे गिरफ्तार किया और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस दौरान विपिन ने आरोप लगाया है कि निक्की की मौत से उसका और उसके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। इतना ही नहीं दावा करते हुए कहा कि जब वह और उसके पिता घर पर नहीं थे, तब निक्की ने खुद को आग लगाई थी लेकिन निक्की के छोटे बेटे ने अपने पिता और दादी को अपनी माँ को पीटते और फिर ज़िंदा जलाते हुए देखा।

Noida News: छोटे बच्चे के सामने जलाया मां को

निक्की को जिंदा जलाने के बाद उनके छोटे बेटे ने याद करते हुए कहा कि उन्होंने पहले मम्मी पर कुछ डाला, फिर उनके साथ मारपीट की और इसके बाद, उन्होंने लाइटर से उन्हें आग लगा दी। साथ ही सवाल पूछने पर छोटे बेटे ने सिर हिलाकर पुष्टि की कि उसके पिता ने ही उनकी हत्या की है।

Nikki Murder Case Update
Nikki Murder Case Update

Nikki Dowry Case: 36 लाख रुपये की मांग

शादी के बाद दहेज मांगना और मांग पूरी ना होने अपनी पत्नी को जिंदा जला देने की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। निक्की की बड़ी बहन कंचन ने आरोप लगाया कि निक्की की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह ससुराल वालों ने 36 लाख रुपये दहेज की मांग की थी और यह पूरी नहीं हुई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि दहेज की मांग को लेकर उन्हें भी प्रताड़ित किया गया और मारा-पीटा गया और अपनी बहन को जिंदा जलते हुए देखा था।

ALSO READ: Nikki Murder Case Mother-in-Law Arrested: मामले में शामिल आरोपी सास गिरफ्तार, बहु को जलाने में बेटे की थी मदद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।