‘शव के साथ रेप करने में मजा आता है’, 7 साल में 30 बच्चियों के साथ की दरिंदगी फिर हत्या, सीरियल किलर रविंद्र ऐसे ढूंढता था टारगेट

Summary :

Ravinder Kumar Seriel Killer: साल 2014 में एक ढाई साल की बच्ची के अपहरण से राजधानी दिल्ली में सनसनी मच जाती है। कुछ देर बाद उसकी लाश बरामद हुई। पुलिस ने खोजबीन की तो सामने आया सीरियल किलर रविंद्र कुमार। यह इंसान के रूप में वो भेड़िया था जिसने दरिंदगी की हर सीमा को पार कर दिया। रविंद्र कुमार ने सात साल तक 30 बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया और बेरहमी से उनका कत्ल किया। दिल्ली की अदालत ने शनिवार को 35 साल के रविंद्र कुमार को गुनहगार करार दिया और अब उसे 28 अगस्त को सजा सुनाई…

Ravinder Kumar Seriel Killer: साल 2014 में एक ढाई साल की बच्ची के अपहरण से राजधानी दिल्ली में सनसनी मच जाती है। कुछ देर बाद उसकी लाश बरामद हुई। पुलिस ने खोजबीन की तो सामने आया सीरियल किलर रविंद्र कुमार। यह इंसान के रूप में वो भेड़िया था जिसने दरिंदगी की हर सीमा को पार कर दिया। रविंद्र कुमार ने सात साल तक 30 बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया और बेरहमी से उनका कत्ल किया। दिल्ली की अदालत ने शनिवार को 35 साल के रविंद्र कुमार को गुनहगार करार दिया और अब उसे 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। इसकी जुर्म की दास्तां सुनकर आप भी कांप जाएंगे।

 Ravinder Kumar Serial Killer Story: 30 बच्चियों के साथ रेप और हत्या

पुलिस के मुताबिक, 2014 में ढ़ाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में रविंद्र ने खुद कबूल किया कि उसने करीब 30 बच्चियों के साथ रेप किया और फिर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उस दरिंदे ने जो बताया, उसे सुनकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। उसने पुलिस को बताया, उसका निशाना ज़्यादातर 6 से 12 साल की बच्चियां होती थीं। जब वह पहली बार पकड़ा गया था, तब सिर्फ़ एक हत्या की जाँच चल रही थी। लेकिन रविंद्र ने खुद ही दिल खोलकर खौफनाक सच उगल दिया। उसने कहा, “मैंने बच्चों का अपहरण किया, उनके साथ बलात्कार किया और फिर उन्हें मार डाला। मैंने लाशों के साथ भी बलात्कार किया। मुझे इसमें मज़ा आता था।”

Ravinder Kumar Seriel Killer
Ravinder Kumar Seriel Killer

Ravinder Kumar Serial Killer News: ऐसे ढ़ूंढ़ता था शिकार

रविंद्र हर शाम शराब या ड्रग्स के नशे में घर से निकलता था। वह अपने शिकार की तलाश में रोज़ाना 40 किलोमीटर तक पैदल चलता था। रास्ते में वह लड़कियों को पैसे या टॉफ़ी का लालच देता था और उन्हें किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ दरिंदगी करता था। इसके बाद, वह उन्हें मार डालता था। यहां तक कि वो लाशों के साथ भी बलात्कार करता था। उसने एक 2 साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा।

Ravinder Kumar Seriel Killer: पोर्न फिल्मों ने रविंद्र को बनाया हैवान

उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी रविंद्र कुमार एक मज़दूर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता प्लंबर थे और मां घरों में काम करती थीं। वह 2008 में रोज़गार की तलाश में दिल्ली आया था, लेकिन ड्रग्स और पोर्न फिल्मों की लत ने उसे एक हैवान बना दिया। उसी साल उसने पहली बार एक लड़की का बलात्कार और हत्या कर दी। वह पकड़ा नहीं गया और उसका दुस्साहस बढ़ता ही गया। 2014 में, पुलिस ने उसे पहली बार गिरफ्तार किया, लेकिन अदालत ने सबूतों के अभाव में उसे रिहा कर दिया। 2015 में उसे 6 साल की बच्ची के अपहरण के मामले में दिल्ली के रोहिणी से फिर से पकड़ा गया। इस बार पुलिस के पास पुख्ता सबूत थे। अदालत ने मई 2023 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Ravinder Kumar Seriel Killer
Ravinder Kumar Seriel Killer

समाज के लिए चेतावनी है रविंद्र कहानी

23 अगस्त को अदालत ने रविंद्र कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 363 (अपहरण) के तहत दोषी ठहराया। यह सिर्फ रविंद्र की दरिंदगी की कहानी ही नहीं थी, यह दर्शाता है कि एक हैवान के अंदर देश-कानून का कोई डर नहीं होता और ऐसे किलर हमारे आसपास इंसान की मुस्कुराहट के साथ घूम रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सिरसा की छात्रा को फ्लैट पर बुलाया फिर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की पहचान जानकर पुलिस हैरान

Neha Singh