Govinda-Sunita Ahuja के Divorce Rumour पर बेटी Tina Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘क्या बोलूं मैं…

Summary :

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार की खबरों ने सोशल मीडिया हिलाकर रख दिया है। हर कोई इन दोनों के तलाक की खबरों को लेकर चर्चा कर रहा है। हालांकि गोविंदा के मैनेजर ने इन सब बातों को सिर्फ अफवाह बताया। वहीं, अब गोविंदा की बेटी टीना आहूजा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि बयान वायरल हो रहा है। अब वहीं गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। Govinda-Sunita Ahuja के तलाक की अफवाह पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी टीना आहूजा…

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार की खबरों ने सोशल मीडिया हिलाकर रख दिया है। हर कोई इन दोनों के तलाक की खबरों को लेकर चर्चा कर रहा है। हालांकि गोविंदा के मैनेजर ने इन सब बातों को सिर्फ अफवाह बताया। वहीं, अब गोविंदा की बेटी टीना आहूजा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि बयान वायरल हो रहा है। अब वहीं गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

Govinda-Sunita Ahuja के तलाक की अफवाह पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी

टीना आहूजा ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “ये सब अफ़वाहें हैं। मैं इन अफ़वाहों पर ध्यान नहीं देती।” जब उनसे पूछा गया कि गोविंदा और सुनीता इस स्थिति से कैसे निपट रहे हैं, तो टीना ने जवाब दिया, “क्या बोलूँ मैं? वो तो देश में भी नहीं है।” टीना ने आगे कहा, ‘इतनी खूबसूरत और प्यारी फैमिली पाकर मैं धन्य हूं। और मीडिया, फैंस व चाहने वालों से जो ये चिंता, प्यार और सपोर्ट मिल रहा है, इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।’ टीना अहूजा के बयान के बाद अब एकदम साफ हो गया है कि गोविंदा और सुनिता अहूजा के बीच सब सही चल रहा है। टीना अहूजा का ये बयान सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।

Govinda-Sunita Ahuja
Govinda-Sunita Ahuja

गोविंदा की टीम ने तलाक की अफवाहों पर कहा

गोविंदा के मैनेजर शशि ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “हर जोड़ी में थोड़े बहुत मन मुताव तो होते ही रहते हैं। ये सब पुरानी बातें हैं, जिन्हें अब मिर्च मसाला लगा कर अपने फायदे के लिए लोग और मीडिया इस्तमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।”

व्यभिचार और क्रूरता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रबंधक ने एचटी को बताया, “गोविंदा जैसा इंसान किसी पर हाथ नहीं उठा सकता, चिल्ला नहीं सकता तो ये क्रूरता जैसे दावे आ रहे हैं। मैंने उसके साथ मिलकर काम किया है और वो इंसान बिल्कुल ऐसा नहीं है जैसी छवि उनकी अब बनाई जा रही है। ये सब मुद्दे अतीत की हैं।” कहानियां हैं जिन पर दोनों मिया बीवी- साथ में काम भी कर रहे हैं।” गोविंदा के मैनेजर ने आगे कहा गोविंदा के मैनेजर ने कहा, ‘यह पुराना मामला है जो फिर से ताजा खबर की तरह फैल रहा है. कोई नई बात नहीं हुई है। कपल के बीच लगभग सब कुछ सुलझ गया है. चिंता की कोई बात नहीं है. हम जल्द ही आधिकारिक बयान भी जारी करेंगे। क्या आपने गोविंदा को इसके बारे में बोलते देखा है? फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में लोग गलतफहमी और भ्रामक जानकारी का फायदा उठाते हैं। कोई मूर्ख व्यक्ति इस विवाद से फायदा उठाना चाहता है’

Govinda-Sunita Ahuja
Govinda-Sunita Ahuja

तलाक की ख़बर कब आयी सामने

इस साल फरवरी में तलाक की खबरें आने के बाद से ही इस जोड़े की 38 साल पुरानी शादी चर्चा में आ गई थी। उस समय भी गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने कंफर्म किया था कि सुनीता ने “गलतफ़हमी” का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दी थी, जबकि अभिनेता के मैनजर ने इन अटकलों को खारिज कर दिया था और कहा था कि दोनों के बीच केवल गोविंदा के फ़िल्म प्रोजेक्ट को लेकर मतभेद थे। फिर से गोविंदा और सुनीता के तलाक की चर्चा फिर से इसलिए होने लगी, क्योंकि उन्होंने अपने व्लॉग में इसका जिक्र किया। वो एक मंदिर गईं, जहां पुजारी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो बचपन से ही महालक्ष्मी मंदिर जाती रही हैं। वो फूट-फूटकर रोने लगीं और बोलीं, ‘जब मैं गोविंदा से मिली तो मैंने देवी से प्रार्थना की कि मेरी उनसे शादी हो जाए और जिंदगी सुख से कटे। देवी ने मेरी सभी मनोकामनाएं पूरी की। उन्होंने मुझे दो बच्चों का आशीर्वाद भी दिया। लेकिन जीवन का हर सच आसान नहीं होता है। उतार चढ़ाव आते हैं। फिर भी मेरी देवी में आस्था है। मैं जो कुछ भी देख रही हूं, मुझे पता है कि जो भी मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, मां काली उसके साथ खड़ी हैं।’

 

Also Read: क्या वाकई टूट रही Govinda और Sunita Ahuja की शादी? एक्टर के मैनेजर ने बताई सच्चाई

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।