Nissan Gravite Launch Date: Nissan मोटर जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर कार पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके नाम की भी पुष्टि कर दी है। यह नई MPV Nissan Gravite कहलाएगी। इसे जनवरी 2026 में पहली बार पेश किया जाएगा। Gravite उन ग्राहकों के लिए डिजाइन की गई है, जो बजट में एक 7-सीटर कार की तलाश कर रहे हैं।
Nissan Gravite Launch Date: Nissan Gravite का डिजाइन
Nissan Gravite का साइज और शेप Renault Triber जैसी हो सकती है। यह कार सब-4 मीटर सेगमेंट में आएगी। इसमें निसान की डिजाइन पहचान को शामिल करने की कोशिश की गई है।
Nissan Gravite Features
- नया फ्रंट बंपर और ग्रिल
- अलग डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील
- हेडलैम्प में नए लाइटिंग एलिमेंट्स
- रियर बंपर और टेललैम्प का नया डिज़ाइन
- टेलगेट पर बड़े अक्षरों में Gravite का नाम

Nissan Gravite का इंटीरियर
Gravite का इंटीरियर पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन अनुमान है कि इसका डैशबोर्ड और स्टीयरिंग लेआउट Triber जैसा ही हो सकता है। कंपनी इसमें अपनी रंग थीम और फीचर पैकेजिंग भी दे सकती है।
Possible Features:
- 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस फोन चार्जिंग
- पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
- मैनुअल AC, सेकंड और थर्ड रो AC वेंट्स

Nissan Gravite Details: Security Features
- 6 एयरबैग
- फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
- हिल-स्टार्ट असिस्ट
- TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)
- रियर-व्यू कैमरा
Nissan Gravite Engine
Nissan Gravite में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। यह इंजन लगभग 76hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। गियरबॉक्स के ऑप्शन इस प्रकार हो सकते हैं:
- 5-स्पीड मैनुअल
- 5-स्पीड AMT
बाद में कंपनी इसमें CNG वेरिएंट भी ला सकती है।
Gravite, Renault Triber के CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। इसका मतलब है कि इसकी बेसिक लेआउट और पावरट्रेन में Triber जैसी झलक मिलेगी। निसान की लाइन-अप में यह Magnite के नीचे पोजिशन की जाएगी और Renault Triber को सीधी टक्कर देगी।

Nissan Gravite Price in India
Nissan Gravite को जनवरी 2026 में पेश किया जाएगा। इसके बाद फरवरी 2026 में इसे बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कीमतों की घोषणा और शोरूम में उपलब्धता मार्च 2026 तक हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Tata Sierra की सुनामी में हिला ऑटो सेक्टर, 1 दिन में 70 हजार बुकिंग, जानें कब होगी डिलीवरी


Download Android App
Download iOS App




