कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया, CM साय बोले-कृषि में अग्रणी राज्य बनाना हमारा लक्ष्य

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर कृषि सम्मान से नवाजा गया है। मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित होने के बाद छत्तीसगढ़ के किसानों का भी हौसला बढ़ा है। इसे किसानों की मेहनत और राज्य सरकार की नीति का नतीजा माना जा रहा है। दरअसल, औषधीय और सुगंधित पौधों के कृषिकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को यह अवार्ड दिया गया है।

CM Sai ने माना मजबूत कृषि नीति और प्रभावी प्रशासन का परिणाम

Chhattisgarh News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य की मजबूत कृषि नीति और प्रभावी प्रशासन का परिणाम माना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सतत कृषि, नवाचार और समावेशी विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश में एक बेहतर कृषि नीति बनाई। यह नीति नवाचार और किसान कल्याण पर आधारित है। इनके प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ को यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है। यह राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और योजनाओं की सफलता को बताता है।

Millionaire Farmer of India Award: कृषि की तरफ किया गया प्रेरित

राज्य सरकार द्वारा औषधि और सुगंधित फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया गया। इसके लिए राज्य सरकार की योजनाओं ने किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर लाभकारी कृषि की तरफ प्रेरित किया। इससे उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई। साथ ही उनके लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए। मुख्यमंत्री ने इसका उल्लेख करते हुए कहा कि मिलेनियर फार्मर आफ़ इंडिया 2025 अवार्ड के लिए राज्य के मुंगेली, धमतरी और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को सम्मानित किया गया है। कृषि के क्षेत्र में निजी निवेशों के माध्यम से आजीविका विकास में प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाना ही प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है।

Chhattisgarh News: कृषि के क्षेत्र में आगे ले जाएंगे प्रदेश को- CM साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विभागीय अधिकारियों, संस्थाओं और किसानों को भी सराहा है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि छत्तीसगढ़ नवाचार सतत कृषि और समावेशी विकास के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की एग्रीकल्चर पॉलिसी का किसानों को फायदा मिलता भी नजर आने लगा है।

रिपोर्ट- आशीष शर्मा

ये भी पढ़ें: भैंस से टकराई हमसफर एक्सप्रेस, बाल-बाल बचे यात्री, वीडियो हुआ वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।