Nitin Nabin Targets on TMC: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और पश्चिम बंगाल से टीएमसी को जड़ से हटाकर, राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा सांसद मनोज तिग्गा, अलीपुरद्वार से भाजपा प्रत्याशी परितोष दास सहित अन्य पदाधिकारी व नेता उपस्थित रहे।।
भाजपा का कमल निशान चाहिए

नितिन नबीन ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के घर-घर से एक ही आवाज आ रही है कि इस बार हमको भाजपा का कमल निशान चाहिए और राज्य तथा देश की सुरक्षा चाहिए। पश्चिम बंगाल के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन में एक विशेष स्थान है। पश्चिम बंगाल एक समय भारत का गर्व था, जहां विकास, व्यापार, उद्योग, कला और संस्कृति की परंपरा थी। लेकिन इन सभी क्षेत्रों पर लंबे समय तक यहां की सत्ता में बैठे लोगों ने ग्रहण लगाने का कार्य किया है।
पहले पश्चिम बंगाल पर कांग्रेस का ग्रहण लगा, फिर लेफ्ट का ग्रहण लगा और अब टीएमसी के लोगों ने भी बंगाल की विरासत और संस्कृति पर ग्रहण लगाने का कार्य किया। ममता बनर्जी की सरकार में लगा ग्रहण, सबसे बड़ा ग्रहण है। पश्चिम बंगाल की आत्मा, पहचान और जनसांख्यिकी को तृणमूल सरकार ने गंभीर रूप से प्रभावित किया है और अब ममता बनर्जी की सरकार को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।
घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकालेगी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब, ममता बनर्जी मां, माटी और मानुष की बात करती थीं, लेकिन उनके सत्ता में आने के बाद बंगाल में मां और बेटी कितनी असुरक्षित हैं, यह संदेशखाली से लेकर आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले तक और पार्क स्ट्रीट से कामटूनी तक पूरे देश ने देखा है। पश्चिम बंगाल की माटी और जनसांख्यिकी को किस प्रकार बिगाड़ने का काम किया गया है, पश्चिम बंगाल के लोगों का हक बांग्लादेशी घुसपैठियों को देने का जो कार्य ममता बनर्जी की सरकार ने किया है, वो भी देश देख रहा है।
आज बंगाल के लोगों का हक छीनकर जिन बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिया गया है, उसे PM नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में बनने वाली डबल इंजन की सरकार जनसांख्यिकी को सुधारने का काम करेगी और इन घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकालेगी। आज पश्चिम बंगाल में मां, माटी और मानुष तीनों असुरक्षित हैं।
स्थानीय लोगों का पलायन

नितिन नबीन ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में श्रमिक भाई बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं। देश के अन्य हिस्सों में श्रमिकों को ₹500 से अधिक दैनिक वेतन मिलता है, लेकिन पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर श्रमिकों को ₹150 से ₹200 प्रतिदिन पर काम करना पड़ता है और इसके बावजूद राज्य सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। ममता बनर्जी की सरकार स्थानीय लोगों को पलायन के लिए मजबूर कर रही है और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए रास्ते खोलकर उन्हें बसाने का कार्य कर रही है।
TMC सरकार का मतलब
आने वाले समय में पलायन को रोका जाएगा और जिस प्रकार अन्य राज्यों में ₹500 से अधिक दैनिक वेतन मिलता है, उसी प्रकार पश्चिम बंगाल के श्रमिकों को भी सम्मानजनक रोजगार और उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में चल रही टीएमसी सरकार के ‘टी’ का अर्थ तोलाबाजी और तुष्टीकरण, ‘एम’ का अर्थ माफिया राज और महिलाओं पर अत्याचार, और ‘सी’ का अर्थ करप्शन और कट मनी है, और यही टीएमसी का वास्तविक स्वरूप है।
ALSO READ: “TMC के गुंडे नहीं बचेंगे”…बंगाल में गरजे PM मोदी, जानें 5 बड़ी गारंटी























