नोएडा एयरपोर्ट से 15 लाख की केबल चोरी! पुलिस ने साइट इंजीनियर समेत पूरी गैंग पकड़ी

Summary :

Noida Airport Theft Case: नोएडा में इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है और जल्द ही उसका उद्घाटन होने वाला है। लेकिन उद्घाटन से ठीक पहले ही एयरपोर्ट पर चोरों की नजर लग गई। जिन्होंने एयरपोर्ट से लगभग 15 लाख रुपये के एल्युमीनियम केबल चोरी कर लिए। ये चोर कोई और नहीं बल्कि एयरपोर्ट को बनाने वाला इंजीनियर निकला, पुलिस ने इंजीनियर समेत चार लोगो को गिरफ्तार किया है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई खुलासे हो सकते हैं। Noida Airport Theft Case: साइट…

Noida Airport Theft Case

Noida Airport Theft Case: नोएडा में इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है और जल्द ही उसका उद्घाटन होने वाला है। लेकिन उद्घाटन से ठीक पहले ही एयरपोर्ट पर चोरों की नजर लग गई। जिन्होंने एयरपोर्ट से लगभग 15 लाख रुपये के एल्युमीनियम केबल चोरी कर लिए। ये चोर कोई और नहीं बल्कि एयरपोर्ट को बनाने वाला इंजीनियर निकला, पुलिस ने इंजीनियर समेत चार लोगो को गिरफ्तार किया है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई खुलासे हो सकते हैं।

Noida Airport Theft Case: साइट इंजीनियर समेत चार गिरफ्तार

Noida Airport Cable Theft
Noida Airport Cable Theft (Image- Social Media)

ADCP सुधीर कुमार ने बताया कि 2-3 दिसंबर की रात को इकोटेक-1 थाने की एक टीम ने चार लोगो को गिरफ्तार किया। उनके पास से एल्युमीनियम केबल के सात बंडल, फर्जी नंबर प्लेट वाला एक कैंटर और एक कार बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने साइट से सामान कहीं और बेचने के इरादे से चुराया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में साइट इंजीनियर शिवम शर्मा (22) ने केबल चोरी में अहम भूमिका निभाई, जबकि अन्य आरोपी चालक इरशाद अहमद (23), कार हेल्पर मोहम्मद सिराज (21) और कबाड़ विक्रेता इजहार उर्फ सोनू (26) ने समान उठाने और बेचने में मदद की।

Noida Crime News: केबल चोरी करके बाहर बेचते थे

Noida Airport Theft Case
Noida Crime News (Image- Social Media)

पुलिस ने बताया कि आरोपी साइट इंजीनियर शिवम शर्मा अलीगढ़ का रहने वाला है और इन दिनों जेवर हवाई अड्डे पर तैनात था। जबकि तीन अन्य आरोपी सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं। ये तीनों लोग केबल उठाने से लेकर बेचने तक का काम करते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि केबल एयरपोर्ट के अंदर से चुराए गए थे और साइट पर तैनात कुछ अन्य कर्मचारी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। पुलिस अन्य कर्मचारियों के भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस एक अनुसार इस मामले में अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया सा सकता है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन और रूस के बीच जंग होगी खत्म! ट्रंप ने किया बड़ा दावा, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने की रूसी राष्ट्रपति से बैठक

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।