Noida: इंजीनियर युवराज मेहता मौत मामला में बड़ा एक्शन, बिल्डर ग्रुप से जुड़े 2 प्रमोटर गिरफ्तार

Summary :

Noida Software Engineer Death: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बिल्डर ग्रुप से जुड़े प्रमोटर बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि बंसल और सचिन करनवाल के रूप में हुई। दोनों को आपराधिक मानव वध के गंभीर आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। Builder Arrest: दो…

Noida Software Engineer Death: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बिल्डर ग्रुप से जुड़े प्रमोटर बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि बंसल और सचिन करनवाल के रूप में हुई। दोनों को आपराधिक मानव वध के गंभीर आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

Builder Arrest: दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Software Engineer Death
Builder Arrest (Image- Social Media)

इस पूरे ऑपरेशन का पर्यवेक्षण पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा और अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा द्वारा किया गया, जबकि सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा प्रथम के नेतृत्व में थाना नॉलेज पार्क पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहला आरोपी रवि बंसल पुत्र प्रकाश चंद है, जो हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मंगलम रेजिडेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर डी-76 का निवासी है। वहीं, दूसरा आरोपी सचिन करनवाल पुत्र गोपाल करनवाल है, जो गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2, साहिबाबाद स्थित फ्लैट नंबर बी-6, बिल्डिंग नंबर ए-11 का निवासी है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लोटस ग्रीन कंपनी से जुड़े प्रमोटर हैं।

डूबने से युवराज की मौत

Noida Software Engineer Death
Noida Software Engineer Death (Image- Social Media)

गौरतलब है कि यह मामला 16 और 17 जनवरी 2026 की रात का है, जब पेशे से एक इंजीनियर युवराज मेहता (27) की मौत हो गई थी। आरोप है कि बिल्डर और उसके सहयोगियों द्वारा निर्माण स्थल पर गंभीर लापरवाही बरती गई थी। प्लॉट में भारी मात्रा में पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबने से युवराज की मौत हो गई थी। इस मामले में थाना नॉलेज पार्क में केस दर्ज किया गया था।

Greater Noida News: खंगाला जा रहा है आरोपियों का आपराधिक इतिहास

Noida Software Engineer Death
Greater Noida News (Image- Social Media)

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आपराधिक मानव वध में वांछित मानते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार समय से संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि जांच में कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं ही तुझे मार देती हूं…’, लिव-इन पार्टनर ने लगाया फंदा! गर्लफ्रेंड ने मार दी लात, फिर जो हुआ…

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।