प्रियंका का नाम, शाहिद की चुप्पी और विशाल का खुलासा-‘O Romeo’ ट्रेलर लॉन्च पर क्या चल रहा था?

Summary :

Vishal Bhardwaj Reaction: मुंबई में हाल ही में फिल्म ‘O Romeo’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर के साथ अपने पेशेवर रिश्ते और पुराने अफ़वाहों पर खुलकर बात की। विशाल ने कहा कि उन्होंने और शाहिद ने साथ में चार फिल्में की हैं – कमीने, हैदर, रंगून और अब O Romeo और इन सबका सफर उन्हें बेहद खास लगता है। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में बताया कि उनके कुछ डायरेक्टर दोस्त उन्हें चिढ़ाते हैं कि उन्हें दसवाँ नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए – क्योंकि उन्होंने शाहिद के साथ चार मुश्किल लेकिन शानदार फिल्मों में काम किया है।…

Vishal Bhardwaj Reaction: मुंबई में हाल ही में फिल्म ‘O Romeo’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर के साथ अपने पेशेवर रिश्ते और पुराने अफ़वाहों पर खुलकर बात की। विशाल ने कहा कि उन्होंने और शाहिद ने साथ में चार फिल्में की हैं – कमीने, हैदर, रंगून और अब O Romeo और इन सबका सफर उन्हें बेहद खास लगता है। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में बताया कि उनके कुछ डायरेक्टर दोस्त उन्हें चिढ़ाते हैं कि उन्हें दसवाँ नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए – क्योंकि उन्होंने शाहिद के साथ चार मुश्किल लेकिन शानदार फिल्मों में काम किया है।

विशाल ने अपनी ख़ुद की डिफिकल्ट प्रकृति को भी स्‍वीकार किया और कहा कि शाहिद उनके पैसिव-एग्रेशन (passive-aggression) को समझते हैं। इसीलिए दोनों का संबंध आज भी मज़बूत और रचनात्मक है।

Vishal Bhardwaj Reaction में जानिए  शाहिद-प्रियंका की पुरानी कहानी

Vishal Bhardwaj Reaction
Vishal Bhardwaj Reaction ( Source : Social Media )

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं हैं। फिल्म ‘कमीने’ की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया।

इस पूरी कहानी से डायरेक्टर विशाल भारद्वाज भी वाकिफ थे, क्योंकि शाहिद और प्रियंका की नजदीकियां उन्हीं की फिल्म के सेट पर बढ़ी थीं। कई सालों बाद जब विशाल ने उसी दौर से जुड़ा किस्सा शेयर किया, तो शाहिद असहज नजर आए।

Vishal Bhardwaj On Shahid Kapoor: ‘ओ रोमियो’ में फिर साथ आए शाहिद-विशाल

Vishal Bhardwaj On Shahid Kapoor
Vishal Bhardwaj On Shahid Kapoor ( Source : Social Media )

‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘कमीने’,‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ट्रेलर लॉन्च पर जब शाहिद से इस कोलाब्रेशन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे विशाल सर की फिल्मोग्राफी का हिस्सा बनने का मौका मिला। 7-8 साल बाद उनका फोन आया, इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।”

इस पर विशाल भारद्वाज ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “क्योंकि तुमने मेरे मैसेज का जवाब नहीं दिया था।”

Fans Reaction On ‘O Romeo’

O Romeo
O Romeo ( Source : Social Media )

फैंस में बढ़ा ‘ओ रोमियो’का क्रेज , इस मजेदार नोकझोंक और पुराने किस्सों के बीच ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर भी दर्शकों को काफी पसंद आया। फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही अच्छा खासा बज बना हुआ है।

Shahid Kapoor News प्रियंका चोपड़ा का ज़िक्र और शाहिद का ‘नो कमेंट्स’

Shahid Kapoor News
Shahid Kapoor News ( Source : Social Media )

इवेंट के दौरान बातों-बातों में विशाल भारद्वाज ने पुराना किस्सा छेड़ दिया, जो प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा था। विशाल ने बताया कि एक समय प्रियंका ने उनकी पत्नी से मज़ाक में पूछा था कि वह उनके जैसे इंसान के साथ कैसे रह पाती हैं। जैसे ही ये बात सामने आई, शाहिद कपूर तुरंत असहज हो गए और उन्होंने साफ शब्दों में कहा – “नो कमेंट्स”। इस पल ने माहौल को और भी चर्चा में ला दिया।

Read More: Border 2 के बॉक्स ऑफिस पर खतरा, इन गल्फ देशों में रिलीज नहीं होगी फिल्म….

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।