Border 2 Ban In Gulf Countries: ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है. ये फिल्म शुक्रवार 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने है और हर तरफ लोगों के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो कि फिल्म के नजरिए से बेहद ही खराब है. क्योंकि भले ही मेकर्स को सनी देओल की इस फिल्म से भारत में अच्छी शुरुआत की उम्मीद है, लेकिन खबरों के मुताबिक यह यूएई सहित गल्फ देशों के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी.
Border 2 Banned: इन देशों में रिलीज नहीं होगी फिल्म

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ को बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में अभी तक रिलीज की इजाजत नहीं मिली है. क्योंकि रिपोर्ट में ये बताया गया है कि, फिल्म में ‘पाकिस्तान विरोधी’ कंटेंट होने के कारण इसकी वहां रिलीज होने की संभावना कम है. हालांकि फिल्ममेकर्स ने रिलीज की अनुमति लेने की कोशिश की है, पर क्योंकि कल ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, इस वजह से समय पर इजाजत मिलने की उम्मीद बहुत कम है.
Sunny Deol New Movie Banned: ‘बॉर्डर 2’ की ‘धुरंधर’ वाली हालत!

ये अपडेट रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज पर बैन का सामना करने के बाद आया है. दरअसल सामने आ रही रिपोर्ट्स में ये बताया गया था कि पाकिस्तान समेत कई देशों में फिल्म पर बैन लगने के कारण ‘धुरंधर’ को लगभग 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. हालांकि, बैन के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. तो इसी वजह से बॉर्डर फिल्म को भी नुकसान पहुंचाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है.
Border 2 Advance Booking: ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग

खबरों के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स भी इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद कर रहे हैं. दरअसल फिल्म की टीम ने ये खास और अलग रिलीज डेट इसलिए ही चुनी है ताकि ये तय हो सके कि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 को किसी दूसरी फिल्म से खास टक्कर न मिले. अब तक वैसे 10.21 करोड़ रुपये की अनुमानित एडवांस बुकिंग हो चुकी है और फिल्म एक शानदार डबल-डिजिट ओपनिंग के लिए तैयार है.
Border 2 Ban In Gulf Countries: ‘बॉर्डर 2’ को मिलेगा छुट्टी का फायदा!

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 2024 में आई एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ को भी इसी तरह के बैन का सामना करना पड़ा था. अगर इस फिल्म को भी रिलीज होने से रोक दिया जाता है, तो सनी देओल के लिए यह पहली बार नहीं होगा, क्योंकि उनकी 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ को भी गल्फ देशों में रिलीज करने से मना कर दिया गया था. हालांकि अगर कुछ एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म को गल्फ देशों में बैन करने पर भी इसके कलैक्शन में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि ये एक अच्छे खासे हॉलीडे वीक पर रिलीज हो रही है, तो इसके बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने की संभावना बहुत ही ज्यादा है.
Read More: Sunny Deol ने बॉर्डर 2 के लिए चार्ज किया फिल्म का आधा बजट? जानें किस एक्टर ने ली कितनी फीस


Download Android App
Download iOS App




