Greece Severe Weather Alert: ग्रीस में प्रकृति का प्रकोप जारी है। उत्तरी ग्रीस में खराब मौसम की वजह से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तेज हवा और बारिश के साथ ही भारी बर्फबारी ने परेशानी बढ़ा दी है। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
ग्रीक मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, एक गहरे लो-प्रेशर सिस्टम की वजह से मौसम में काफी गिरावट आ रही है। इसकी वजह से निचले इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बर्फबारी हो रही है।
Greece Severe Weather Alert: 6 इलाकों में रेड कोड इमरजेंसी
Greece Weather News: एक कोस्ट गार्ड अधिकारी की मौत

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी ग्रीस के पेलोपोन्नीस प्रायद्वीप में, एस्ट्रोस किनौरियास बंदरगाह पर तेज लहरों में बह जाने और सिर में गंभीर चोटें आने से एक कोस्ट गार्ड अधिकारी की जान चली गई।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने ग्रीक नेशनल ब्रॉडकास्टर ईआरटी के हवाले से बताया कि दक्षिणी एथेंस के सबअर्ब ग्लिफडा में बाढ़ के पानी में एक कार बह गई। इस दौरान कार में एक महिला मौजूद थी, जिसकी हादसे के दौरान मौत हो गई।
Greece Severe Weather Alert: स्कूल बंद करने के आदेश
Greece Severe Weather Alert: बर्फबारी के साथ तापमान में गिरावट

ऐसे हालात उत्तरी और पूर्वी एजियन द्वीपों में देर सुबह तक और डोडेकेनीज में दोपहर तक तेज रहेंगे। देश के बाकी हिस्सों में, कुछ समय के लिए बादल छाए रहेंगे, बारिश होगी और कुछ जगहों पर बादल गरज सकते हैं। मध्य और उत्तरी ग्रीस के पहाड़ी इलाकों में कुछ समय के लिए बर्फबारी होगी।
गुरुवार सुबह, वोलाकास, नेवरोकोपी और परनेस्टी में -5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहा। वहीं व्लास्ती में -4 डिग्री सेल्सियस, पोंटोकेरासिया (किलकिस) में -3 डिग्री सेल्सियस और ड्रामा में -2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
–आईएएनएस


Download Android App
Download iOS App




