‘आय की कोई शर्त नहीं, 23 से अधिक बीमारियों का इलाज…’, पंजाब में अब 10 लाख तक का Treatment Free

Summary :

Punjab CM Launches Mukhyamantri Sehat Yojana: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मोहाली स्थित विकास भवन में मुख्यमंत्री सेहत योजना की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। इस योजना का उद्देश्य राज्य के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के अभाव में किसी को परेशानी न झेलनी पड़े। Punjab CM Launches Mukhyamantri Sehat Yojana: 65 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब के करीब 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस (नकद-रहित) इलाज उपलब्ध…

Punjab CM Launches Mukhyamantri Sehat Yojana: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मोहाली स्थित विकास भवन में मुख्यमंत्री सेहत योजना की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। इस योजना का उद्देश्य राज्य के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के अभाव में किसी को परेशानी न झेलनी पड़े।

Punjab CM Launches Mukhyamantri Sehat Yojana: 65 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब के करीब 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस (नकद-रहित) इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के लागू होने से गरीब और मध्यम वर्ग के साथ-साथ संपन्न परिवारों को भी बड़ी राहत मिलेगी। अब बीमारी की स्थिति में इलाज का खर्च परिवारों पर बोझ नहीं बनेगा।

Punjab CM Launches Mukhyamantri Sehat Yojana  (Image- Social Media)
Punjab CM Launches Mukhyamantri Sehat Yojana (Image- Social Media)

Mukhyamantri Sehat Yojana: Health Card बनाने के लिए लगेंगे 9,000 कैंप

राज्य सरकार ने योजना को जमीन पर उतारने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है। पूरे पंजाब में 9,000 विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां लोगों के स्वास्थ्य कार्ड (Health Card)  बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य रखा है कि तीन महीनों के भीतर सभी पात्र परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी कर दिए जाएं, ताकि योजना का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके।

Punjab Health Scheme: वित्त मंत्री हरपाल चीमा का बयान

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री सेहत योजना को पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो वादा किया था, उसे अब पूरा किया जा रहा है। चीमा ने कहा, “हमारी कामना है कि कोई भी बीमार न पड़े, लेकिन यदि कोई गरीब या अमीर, किसी भी वर्ग का व्यक्ति बीमार होता है, तो पंजाब सरकार उसके इलाज का खर्च उठाएगी।”

CM Bhagwant Mann: जनवरी 2026 से लागू हुई योजना

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनवरी 2026 से मुख्यमंत्री सेहत योजना लागू करने की मंजूरी दी थी। यह फैसला राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और दूरदर्शी कदम माना जा रहा है। इस योजना से पंजाब में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को नई मजबूती मिलेगी।

Punjab CM Launches Mukhyamantri Sehat Yojana  (Image- Social Media)
Punjab CM Launches Mukhyamantri Sehat Yojana (Image- Social Media)

Arvind Kejriwal: पहले से दोगुनी हुई इलाज की राशि

इससे पहले राज्य में एक परिवार को 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा मिलती थी। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत इस राशि को दोगुना कर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी उन परिवारों के लिए बेहद राहत भरी है, जिन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज में भारी खर्च का सामना करना पड़ता था।

बिना आय सीमा सभी को मिलेगा लाभ

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें कोई आय सीमा नहीं रखी गई है। सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और आम नागरिक सभी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं अब किसी खास वर्ग तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि हर पंजाबी की पहुंच में होंगी।

Punjab CM Launches Mukhyamantri Sehat Yojana  (Image- Social Media)
Punjab CM Launches Mukhyamantri Sehat Yojana (Image- Social Media)

पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में नया अध्याय

मुख्यमंत्री सेहत योजना को पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। यह योजना न सिर्फ लोगों को आर्थिक सुरक्षा देगी, बल्कि उन्हें समय पर और बेहतर इलाज लेने के लिए भी प्रेरित करेगी। कुल मिलाकर, यह योजना पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है, जो आने वाले समय में लाखों परिवारों की जिंदगी को आसान बनाएगी।

स्वास्थ्य योजना की अहम जानकारी

1. 10 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज

इस योजना के तहत मरीजों को इलाज के लिए 10 लाख रुपये तक कोई पैसा नहीं देना होगा।

2. आय की कोई शर्त नहीं

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए न तो आय सीमा तय है और न ही कोई खास पात्रता शर्त।

3. 900 से अधिक अस्पतालों में सुविधा

सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों सहित 900 से ज्यादा अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है।

4. कई गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज

घुटने के ऑपरेशन से लेकर कैंसर जैसी 23 से अधिक बीमारियों का उपचार बिना शुल्क किया जाएगा।

5. पूरा इलाज सरकार के खर्च पर

अस्पताल में भर्ती होने से लेकर पूरी तरह ठीक होकर घर लौटने तक का सारा खर्च सरकार उठाएगी।

6. दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध

इलाज के दौरान जरूरी सभी दवाइयों की व्यवस्था भी सरकार की ओर से की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘‘गैंगस्टरां ते वार’’: ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन विदेश-आधारित गैंगस्टरों के 1300 से अधिक साथी हिरासत में

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।