Oneplus 15R Kab Launch Hoga? Oneplus ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन को पेश किया है। अब जल्द ही कंपनी एक और शानदार स्मार्टफोन Oneplus 15R को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि यह 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की फीचर की जानकारी लीक हो गई है। माना जा रहा है कि इसमें बड़ी बैटरी, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, शानदार कैमरा, दमदार चिपसेट के साथ कई नए फीचर दिए जाएंगे। आप भी स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है तो अपना बजट बचा के रखें। विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है और कीमत कितनी हो सकती है।
Oneplus 15R Kab Launch Hoga?

17 दिसंबर को Oneplus इवेंट के दौरान Oneplus 15R को लॉन्च कर देगी साथ ही टैब और स्मार्टवॉच को भी पेश करेगी। लॉन्च होने से पहले ही इस स्मार्टफोन की जानकारी लीक हो गई है जिसने बाजार का माहौल गर्म कर दिया है। लीक खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि इसमें बड़ी बैटरी, Auto Focus कैमरा, दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है साथ ही कीमत भी किफायती हो सकती है। विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिलने के अनुमान है।
Oneplus 15R Features & Specifications
- Display: 1.5k Amoled डिस्पले मिलने का अनुमान है, यह 165HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
- Processor: Snapdragon 8 Gen 5 के दमदार चिपसेट के साथ पहला स्मार्टफोन होगा।
- Camera: 32 MP का ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा, 50MP का रियर कैमरा और 4K विडियो सपोर्टिंग मिलेगा।
- Battery: 7400mAh की बड़ी बैटरी मिलने का अनुमान है।
Oneplus 15R Price in India

Oneplus 15R की लीक जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन सबसे दमदार हो सकता है, पहली बार ऑटो फोकस कैमरा, Snapdragon 8 Gen 5 का दमदार चिपसेट, 32 MP का फ्रंट कैमरा समेत कई फीचर को शामिल किया जा सकता है। कीमत की भी जानकारी लीक हो गई है जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत लगभग 47,000 रुपये से शुरू हो सकती है। 17 दिसंबर को लॉन्च होने के बाद सभी आधिकारिक जानकारी सामने आ जाएगी।
ALSO READ: इंसानों जैसी सोच! कठिन सवाल का सटीक जवाब, Chatgpt 5.2 में मिलेंगे कई तगड़े अपग्रेड

















