Operation Kalanemi: उत्तराखंड में फर्जी बाबाओं पर शिकंजा, 1,250 संदिग्धों से पूछताछ

Summary :

Operation Kalanemi:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन राज्य में ऑपरेशन कालनेमि चलाकर फर्जी बाबाओं पर शिकंजा कस रही है। बता दें कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत फर्जी बाबाओं की धरपकड़ जारी है, सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस 1,250 संदिग्धों से पूछताछ जारी है। ऑपरेशन कालनेमि 10 जुलाई से शुरू किया गया था और अब तक 34 फर्जी बाबाओं को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। बनी रहेगी सांस्कृतिक पवित्रता पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक पवित्रता बनाए रखने के…

Operation Kalanemi:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन राज्य में ऑपरेशन कालनेमि चलाकर फर्जी बाबाओं पर शिकंजा कस रही है। बता दें कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत फर्जी बाबाओं की धरपकड़ जारी है, सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस 1,250 संदिग्धों से पूछताछ जारी है। ऑपरेशन कालनेमि 10 जुलाई से शुरू किया गया था और अब तक 34 फर्जी बाबाओं को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है।

बनी रहेगी सांस्कृतिक पवित्रता

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक पवित्रता बनाए रखने के लिए ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक (SP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) स्तर के सभी पुलिस अधिकारियों को कांवड़ियों के रूप में शरारती तत्वों की पहचान करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य में शरारती तत्व दंगा नहीं कर सकते है और ना ही कोई राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ नहीं सकता है।

34 लोगों को गिरफ्तार किया

उत्तराखंड पुलिस ने रविवार को देहरादून के कई थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन कालनेमि के तहत छापेमारी की। इस दौरान साधु-संतों का वेश धारण करने वाले 34 लोगों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग साधुओं का वेश धारण किए हुए थे, लेकिन वह साधु नहीं भ्रामक गतिविधियों में शामिल थे।

ऑपरेशन कालनेमि शुरू

उत्तराखंड में सनातन धर्म के नाम पर लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं का ठेस पहुंचाने वाले फर्जी बाबाओं पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। बता दें कि राज्य के CM पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए 10 जुलाई को ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया था।

ALSO READ: ढोंगियों के खिलाफ उत्तराखंड का बड़ा एक्शन, देहरादून में 34 फर्जी बाबा गिरफ्तार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।