Pak Attack on Afghan: अफगान के रिहायशी इलाकों पर पाकिस्तान का भीषण हमला, 6 की मौत, 5 घायल

Summary :

Pak Attack on Afghan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले के रिहायशी इलाके में हमला किया। पाकिस्तानी सेना ने तीन घरों को निशाना बनाया। इस हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम छह नागरिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। हमले से इतर दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता में भी सकारात्मक परिणाम नहीं निकल सके। Pak Attack on Afghan इस हमले के एक पीड़ित हयातुल्लाह से बात की। पाकिस्तान के हमले में अफगान नागरिक हयातुल्लाह…

Pak Attack on Afghan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले के रिहायशी इलाके में हमला किया। पाकिस्तानी सेना ने तीन घरों को निशाना बनाया। इस हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम छह नागरिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। हमले से इतर दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता में भी सकारात्मक परिणाम नहीं निकल सके।

Pak Attack on Afghan

Pak Attack on Afghan
Pak Attack on Afghan (source: social media)

इस हमले के एक पीड़ित हयातुल्लाह से बात की। पाकिस्तान के हमले में अफगान नागरिक हयातुल्लाह की मां की मौत हो गई और उसकी बेटी घायल हो गई। हयातुल्लाह ने कहा कि हमारे घर पर दो-तीन मोर्टार के गोले गिरे। दूसरे व्यक्ति ने बताया कि उनके घर पर दो गोले गिरे, जिससे उनके छोटे बेटे और पोते की मौत हो गई। परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। यह बहुत दर्दनाक है। कोई इसे समझ नहीं सकता। कोई नहीं जानता कि हम किस दौर से गुजर रहे हैं।

Afghan Pak War

पाकिस्तानी सेना के हमले में स्पिन बोल्डक में एक कमर्शियल सेंटर भी तबाह हो गया। इसकी वजह से वहां रहने वाले लोगों का ना केवल शारीरिक और मानसिक, बल्कि भारी आर्थिक नुकसान भी हुआ। वहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि नागरिकों और कमर्शियल सेंटर पर इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन हैं।

Afghan Pak Peace Talk

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता का तीसरा दौर बिना किसी समझौते के समाप्त हो गया, दोनों पक्षों ने गतिरोध के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने पाकिस्तान पर गैरजिम्मेदार और असहयोगी होने का आरोप लगाया और कहा कि पाकिस्तान अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने से मना करते हुए अपने सुरक्षा मुद्दों का दोष अफगानिस्तान पर थोप रहा है।

ALSO READ: Afghanistan Earthquake Death: 6.3 तीव्रता के जोरदार झटके से दहल उठी अफगानिस्तान की धरती, 20 लोगों की मौत, कई घायल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।