पाकिस्तान का अफगानिस्तान में भीषण हमला, अस्पताल में की बमबारी, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

Summary :

Pakistan Attack On Kabul Hospital: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग अब अधिक  भीषण हो गई है। इसी बीच पाकिस्तान ने भीषण हवाई हमला कर दिया है और काबुल में अस्पताल में भारी बमबारी की है, जिसमें 400 लोगों की मौत हो गई है और 250 से अधिक घायल हो गए है। इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि काबुल में एक नशामुक्ति केंद्र पर पाकिस्तान की सेना द्वारा पिछली रात की गई बमबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 हो गई है, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं। Pakistan Attack On Kabul Hospital:…

Pakistan Attack On Kabul Hospital: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग अब अधिक  भीषण हो गई है। इसी बीच पाकिस्तान ने भीषण हवाई हमला कर दिया है और काबुल में अस्पताल में भारी बमबारी की है, जिसमें 400 लोगों की मौत हो गई है और 250 से अधिक घायल हो गए है। इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि काबुल में एक नशामुक्ति केंद्र पर पाकिस्तान की सेना द्वारा पिछली रात की गई बमबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 हो गई है, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं।

Pakistan Attack On Kabul Hospital: अस्पताल पर हवाई हमला किया

Pakistan Attack On Kabul Hospital
Pakistan Attack On Kabul Hospital (Source: Social Media)

मौत के आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने रात करीब 9:00 बजे 2,000 बेड वाले ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमला किया। अस्पताल के बड़े हिस्से नष्ट हो गए और बचाव दल आग पर काबू पाने और शवों को निकालने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। हमले के परिणामस्वरूप, अस्पताल ध्वस्त हो गया हैं और बड़ी संख्या में हताहतों की आशंका है। मृतकों की संख्या अब तक 400 तक पहुंच गई है, जबकि लगभग 250 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बचाव दल वर्तमान में घटनास्थल पर आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने का काम कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने का आग्रह

अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष रेपोर्टियर रिचर्ड बेनेट ने नशा मुक्ति केंद्र पर हुए हमले में हुई नागरिक हताहतों पर चिंता व्यक्त की। बेनेट ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और काबुल और इस्लामाबाद दोनों से तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने का आग्रह किया, जिसमें नागरिकों और अस्पतालों जैसी सार्वजनिक सुविधाओं की सुरक्षा शामिल है।

Afghanistan Pakistan Conflict: अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Afghanistan Pakistan Conflict
Afghanistan Pakistan Conflict (Source: Social Media)

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने भी इस हमले की निंदा की है और इस बात पर जोर दिया है कि अस्पतालों और उपचार केंद्रों जैसी सार्वजनिक सुविधाओं को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घटना की जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ने अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन बताया और वैश्विक समुदाय से इस मामले पर चुप न रहने का आग्रह किया।

ALSO READ: पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव कम करने को तैयार चीन, बोला-टकराव से बचना सबसे जरूरी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।