महाकुंभ मेले में शामिल हुए पाकिस्तानी तीर्थयात्री, भारत सरकार का जताया आभार

Summary :

महाकुंभ मेले में पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों ने जताई खुशी और आभार

महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों का एक समूह प्रयागराज पहुंचा है। पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों ने भारत सरकार को उनके वीज़ा जल्दी जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेले में मौजूद शिविरों और आध्यात्मिक नेताओं से मिलने पर अपनी खुशी साझा करते हुए कार्यक्रम के आयोजन की भी प्रशंसा की। वहीं तीर्थयात्रियों गोविंद राम मखीजा ने उम्मीद जताई कि भारत सरकार पाकिस्तान के श्रद्धालुओं को वीज़ा देना जारी रखेगी।

पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों ने की प्रशंसा

पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों ने कहा कि हमें बहुत खुशी हैं कि हम यहाँ आए। महाकुंभ मेला बहुत अच्छी तरह से आयोजित किया गया है और हमें बहुत अच्छी तरह से सेवा दी गई है। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा हो सकता है। पाकिस्तान से आए  एक अन्य तीर्थयात्री ईश्वर लाल मखीजा ने उनके लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। हम भारत सरकार के आभारी है, जिन्होंने स्टेशन से लेकर महाकुंभ में शिविरों तक हमारे लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की थी।

भारत सरकार का जताया आभार

पाकिस्तान से पहली बार भारत आई प्रियंका ने अपना उत्साह साझा किया और कहा कि यहां बहुत अच्छा लग रहा है। ऐसा लगता है कि हम यहाँ अपनी संस्कृति के बहुत करीब हैं। यहाँ की हर चीज़ हमें अपनी लगती है। जैसे कि हमारी पूजा, हमारा धार्मिक स्थल, जो कुछ भी हम देखते हैं, वह बहुत अच्छा लगता है। एक अन्य महिला श्रद्धालु कविता ने कहा कि उन्हें महाकुंभ मेले का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। हम खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं। हम यहाँ अपने धर्म के बारे में और अधिक जानने के लिए उत्साहित हैं। हम भारत सरकार के बहुत आभारी हैं। उन्होंने हमें 3 दिन में 25 दिन का वीज़ा दिया। बता दें कि दुनिया भर के भक्तों ने अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।