तीन तलाक की पैरोकार शायरा बानो ने CM पुष्कर धामी से की मुलाकात UCC लागू करने के लिए जताया आभार

Summary :

UCC लागू होने पर शायरा बानो ने सीएम धामी का किया धन्यवाद

तीन तलाक की पैरोकार शायरा बानो ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की और राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए आभार व्यक्त किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए शायरा बानो ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से राज्य में महिलाओं को समान अधिकार मिलेंगे। यूसीसी लागू होने से राज्य की महिलाओं में खुशी का माहौल है। UCC समाज में समानता स्थापित करेगी, जिससे देश और राज्य को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। बता दें कि शायरा बानो ने  ट्रिपल तलाक और बहुविवाह के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई में एक निर्णायक व्यक्तित्व के रूप में महत्वपूर्ण निभाई थी।

ट्रिपल तलाक, बहुविवाह पर प्रतिबंध

फरवरी 2016 वर्ष में ट्रिपल तलाक, बहुविवाह और निकाह हलाला पर प्रतिबंध लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के तुरंत बाद शायरा बानो को उनके पति ने ट्रिपल ‘तलाक’ दे दिया था। बता दें कि मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019, मुसलमानों में तत्काल तीन तलाक को अपराध मानता है और पति को तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान करता है।

UCC एक मील का पत्थर
इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 जनवरी को राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के आधिकारिक कार्यान्वयन की घोषणा की, जिसे उन्होंने उत्तराखंड और राष्ट्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 27 जनवरी को हर साल “यूसीसी दिवस” ​​के रूप में मनाया जाएगा, जो भारत के स्वतंत्रता के बाद के इतिहास में इसके महत्व को दर्शाता है। राज्य सरकार के अनुसार यह अधिनियम उत्तराखंड राज्य के सम्पूर्ण क्षेत्र पर लागू होता है तथा उत्तराखंड से बाहर रहने वाले राज्य के निवासियों पर भी प्रभावी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।