Payal Gaming का MMS हुआ वायरल या AI Deepfake? जानिए Controversy की कहानी; रोते हुए खुद बताई पूरी बात

Summary :

देश की लोकप्रिय गेमिंग क्रिएटर Payal Gaming एक बार फिर आपके बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘Lock Upp’ में पायल ने बातचीत के दौरान उस मुश्किल समय को याद किया, जब सोशल मीडिया पर उनका नाम एक कथित वायरल वीडियो से जोड़कर वायरल किया गया था। इस घटना को याद करते हुए वह काफी भावुक दिखीं। उन्होंने उस दौर को याद करते हुए कहा कि इंटरनेट पर किसी की छवि खराब करना आज के समय में काफी आसान हो गया है और कई बार ऐसे लोगों को फंसाया या ट्रोल किया जाता है,…

देश की लोकप्रिय गेमिंग क्रिएटर Payal Gaming एक बार फिर आपके बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘Lock Upp’ में पायल ने बातचीत के दौरान उस मुश्किल समय को याद किया, जब सोशल मीडिया पर उनका नाम एक कथित वायरल वीडियो से जोड़कर वायरल किया गया था। इस घटना को याद करते हुए वह काफी भावुक दिखीं।

उन्होंने उस दौर को याद करते हुए कहा कि इंटरनेट पर किसी की छवि खराब करना आज के समय में काफी आसान हो गया है और कई बार ऐसे लोगों को फंसाया या ट्रोल किया जाता है, जो निर्दोष होते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कभी-कभी झूठे आरोपों का सामना भी करना पड़ता है। पायल ने आगे बताया कि उस समय उन्हें डिप्रेशन से गुजरना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कानून का सहारा लेते हुए आगे का सामना किया।

क्या था Payal Gaming Deepfake मामला?

Payal Gaming deepfake (CREDIT-SM)

बता दें कि पिछले साल सोशल मीडिया से लेकर पूरे इंटरनेट पर पायल गेमिंग का MMS काफी चर्चा में बना, इस दौरान धरल्ले से लोग इस MMS को शेयर किए और खूब एन्जॉय भी किए। जिसके बाद पायल गेमिंग की काफी बदनामी हुई। जिससे यह इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद पायल गेमिंग को कानूनी रास्ता अपनाना पड़ा; एक फैक्ट-चेक से पता चला कि MMS में दिख रही लड़की पायल नहीं थी और पूरी घटना डीपफेक निकली। हालांकि, कुछ लोगों ने बिना किसी पुष्टि के दावा किया कि वीडियो में दिखाई देने वाली महिला Payal Gaming हैं।

Payal Gaming viral video (credit-sm)

बाद में जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। वीडियो को AI Deepfake तकनीक की मदद से बनाया गया था। आधिकारिक रिपोर्ट में भी साफ किया गया कि वीडियो असली नहीं था। पायल के शिकायत के बाद कानून कार्रवाई शुरू हुई, जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस घटना को याद करते हुए पायल काफी भावुक दिखी और कहा कि अफवाह फैलाने से पहले लोगों को सच्चाई जान लेनी चाहिए।

कौन हैं Payal Gaming?

Payal Gaming controversy (CREDIT-SM)

Payal Gaming, जिनका असली नाम पायल धारे है, भारत की सबसे लोकप्रिय महिला गेमिंग क्रिएटर्स में से एक हैं। उन्होंने BGMI लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आज लाखों लोग सोशल मीडिया और YouTube पर उन्हें फॉलो करते हैं। वह S8UL Esports के लिए भी एक अहम कंटेंट क्रिएटर हैं। गेमिंग के अलावा, वह कई बड़े इवेंट्स और रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में, ‘लॉक अप’ (Lock Upp) शो में उन्होंने AI डीपफेक विवाद के बारे में खुलकर बात की और लोगों से अपील की कि वे किसी भी वायरल वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर कर लें।

Also Read: Priti Paswan Viral MMS Video: भोजपुरी डांसर प्रीति पासवान का 1 मिनट 48 सेकंड का MMS वीडियो वायरल, लिंक मांगने की मची होड़

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।