Pakistan में China के कॉलसेंटर में जनता ने मचाई लूटपाट

Summary :

China के कॉलसेंटर में Pakistan की जनता ने मचाई तबाही

इस्लामाहबाद में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। जिसकी खबर पाकिस्तानी अधिकारियों को मिली तो उन्होंने उस पर छापा मार दिया। यह कॉल सेंटर इस्लामाबाद के सेक्टर एफ-11 में चलाया जा रहा था और माना जा रहा है कि इसके मास्टर माइंड चीनी लोग हैं। पाकिस्तानी लोगों ने छापे के दौरान कॉल सेंटर में लूटपाट मचा दी थी। जिसके हाथ में जो आया वह लेता चला गया, यह भी माना जा रहा है कि यह फर्जी कॉल सेंटर दुनियाभर में धोखाधड़ी को इंजाम दिया करता था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Israel ने Gaza पर किया बड़ा हवाई हमला, 200 की मौत, 300 घायल

लैपटॉप और मॉनिटर भी नहीं छोड़ा

यह माना जा रहा है कि जब पाकिस्तानी अधिकारियों ने फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारा, तो भारी मात्रा में लोग कॉल सेंटर में घुस गए। सोशल मीडिया में छापे की काफी सारी वीडियोस वायरल हो रही हैं, जिसमे भारी संख्या में लोग कॉल सेंटर से बहार निकलते हुए नज़र आए। किसी के हाथ में लैपटॉप नज़र आए वही किसी के हाथ में मॉनिटर।

कॉल सेंटर के साथ मॉल को भी लूट लिया गया

बता दे की पिछले साल कराची में एक नया मॉल खुला था, उसमे भी पहले ही दिन लूटपाट हुई थी। मॉल में भी काफी लोगों ने एक साथ धावा बोल दिया था और देखते ही देखते लोगों ने पुरे मॉल को तबाह कर दिया था। लूटपाट हो रहे काल सेंटर की वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी टिप्पणियां भी दी, एक ने बोला कि पकिस्तान दुनिया में एकेला ऐसा देश है जहाँ बिज़नेस शुरू करना क्रिप्टोकरेंसी में पैसे लगाने से भी ज़्यादा खतरे वाला काम है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।