Phalguna Amavasya 2026 ke Niyam: इस साल 17 फरवरी यानी मंगलवार को फाल्गुन मास की अमावस्या पड़ रही है। यह तिथि धार्मिक, ज्योतिषीय और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। अमावस्या का दिन विशेष रूप से पितरों की पूजा, तर्पण, श्राद्ध कर्म और ग्रह शांति के लिए श्रेष्ठ होता है। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 17 फरवरी को शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।
इस दिन ग्रहों की स्थिति भी बेहद खास बन रही है। कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु एक साथ विराजमान हैं। वहीं मंगल और चंद्रमा भी इसी दिन कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं। ग्रहों का यह विशेष संयोग फाल्गुन अमावस्या को पितृ पूजा और दोष निवारण के लिए अत्यंत फलदायी बनाता है।

Phalguna Amavasya 2026 Puja Niyam: फाल्गुन अमावस्या व्रत और पूजा की तिथि
- अमावस्या तिथि प्रारंभ: 16 फरवरी 2026, सोमवार शाम 5:10 बजे
- अमावस्या तिथि समाप्त: 17 फरवरी 2026, मंगलवार शाम 5:23 बजे
- फाल्गुन अमावस्या व्रत: 17 फरवरी 2026, मंगलवार
- पूजा का शुभ समय: सुबह 9:13 बजे से दोपहर 1:29 बजे तक
- व्रत पारण का समय: 18 फरवरी 2026, बुधवार सुबह 6:22 बजे से 9:13 बजे तक
Phalguna Amavasya 2026 ke Niyam: नक्षत्र और योग का संयोग
इस दिन रात 9:20 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ होगा। वहीं परिघ योग रात 12:43 बजे तक रहेगा, जिसके बाद शिव योग का आरंभ होगा। शिव योग को धार्मिक कार्यों के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

Phalguna Amavasya 2026 Puja Muhurat: फाल्गुन अमावस्या के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:51 बजे से 5:37 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:41 बजे से 12:26 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:04 बजे से 2:48 बजे तक
अशुभ समय (इनसे बचें)
- राहुकाल: दोपहर 2:54 बजे से 4:20 बजे तक
- यमगण्ड: सुबह 9:13 बजे से 10:39 बजे तक
- गुलिक काल: दोपहर 12:04 बजे से 1:29 बजे तक

फाल्गुन अमावस्या पर करें ये शुभ कार्य
- किसी पवित्र नदी या तीर्थ स्थल पर स्नान करें।
- पितृ दोष शांति के लिए अन्न, काले तिल, गुड़, घी और वस्त्र का दान करें।
- घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं।
- ग्रह शांति के लिए काली गाय या काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं।
- शनि दोष से मुक्ति के लिए शनि देव की पूजा और मंत्र जप करें।

फाल्गुन अमावस्या पर न करें ये कार्य
- इस दिन बाल, नाखून या दाढ़ी न कटवाएं।
- तामसिक भोजन और नशीले पदार्थों से पूरी तरह दूरी बनाएं।
- किसी से झगड़ा, विवाद या अपशब्दों का प्रयोग न करें।
- पुराने और गंदे कपड़े पहनने से बचें, स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- किसी अन्य व्यक्ति का दिया हुआ भोजन ग्रहण न करें।




















