जिंदगी की जंग हार गए Brad Arnold, 3 Doors Down के लीड सिंगर के जाने पर हॉलीवुड में छाया मातम

Brad Arnold Passes Away

Brad Arnold Passes Away: Grammy में नॉमिनेटेड और रॉक बैंड 3 डोर्स डाउन के लीड सिंगर ब्रैड अर्नोल्ड अपनी सिंगिग से लाखों दिलों पर राज करते थे, लेकिन बीते दिन एक ऐसी खबर सामने आई जिसनें सबको हिला कर रख दिया. दरअसल ब्रैड अर्नोल्ड का शनिवार को निधन हो गया है, कुछ महीने पहले ही उन्होंने बताया था कि उन्हें स्टेज 4 किडनी कैंसर का पता चला है और अब वह 47 साल की उम्र में वो हमारे बीच नहीं रहे.

Brad Arnold Death: कैंसर से लड़ रहे थे जंग

Brad Arnold Passes Away
Brad Arnold Passes Away (Source: Social Media)

बैंड ने एक बयान में बताया है कि अर्नोल्ड कैंसर से अपनी बहादुरी भरी लड़ाई के बाद, अपने परिवार के लोगों से घिरे हुए, नींद में ही शांति से चल बसे. 3 डोर्स डाउन बैंड 1995 में मिसिसिपी में बना था और चार साल बाद उसे अपने हिट गाने क्रिप्टोनाइट के लिए ग्रैमी नॉमिनेशन मिला था.

Hollywood Singer Brad Arnold: ब्रैंड अरनोल्ड के मशूहर गाने

Brad Arnold Passes Away
Brad Arnold Passes Away (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्नोल्ड के पहले एल्बम ‘द बेटर लाइफ’ की 6 मिलियन से ज्यादा कॉपीज बिकीं थी। फिर साल 2003 में, ‘व्हेन आई एम गॉन’ गाने के लिए उन्हें दूसरा ग्रैमी नॉमिनेशन मिला. बैंड के अनुसार अर्नोल्ड ने ‘मेनस्ट्रीम रॉक म्यूजिक को फिर से परिभाषित करने में मदद की, पोस्ट-ग्रंज की आसानी को इमोशनल सीधे गाने लिखने और ऐसे लिरिकल थीम के साथ मिलाया जो सुकुन वाले गाने सुनने वालों को पसंद आए.

Brad Arnold Passes Away: सिंगिंग था ब्रैड का पैशन

Brad Arnold Passes Away
Brad Arnold Passes Away (Source: Social Media)

अपने 5वें एल्बम, ‘टाइम ऑफ माई लाइफ’ को प्रमोट करते समय, अर्नोल्ड ने कहा था कि वो म्यूजिक बिजनेस में करियर बनाने के लिए खुद को खुशकिस्मत मानते हैं. अगर आप कोई काम इतने लंबे समय तक करते हैं, जितना हमने किया है, तो आप उसमें बेहतर हुए बिना नहीं रह सकते, है ना? अर्नोल्ड ने 2011 में एसोसिएटेड प्रेस को बताया.

Brad Knows About His Disease: पिछले साल कैंसर का पता चला

Brad Arnold Passes Away
Brad Arnold Passes Away (Source: Social Media)

आपको बता दें कि पिछले साल ब्रैड अर्नोल्ड ने मई में अपने कैंसर का पता चलने की घोषणा की थी और बताया था कि क्लियर सेल रीनल कार्सिनोमा उनके फेफड़ों में फैल गया था. जिसकी वजह से बैंड को गर्मियों के टूर को कैंसिल करना पड़ा था. इसके बाद बैंड ने कहा कि, ‘उनका म्यूजिक स्टेज से कहीं ज्यादा दूर तक गूंजा, जिससे जुड़ाव, खुशी, विश्वास और साझा अनुभवों के ऐसे पल बने जो उन स्टेज के बाद भी लंबे समय तक जिंदा रहेंगे जिन पर उन्होंने परफॉर्म किया था’. ऐसे में इतने महान सिंगर का यू अकस्माक चले जाना उनके फैंस के लिए काफी दुखदायक है.

Read More: Sunil Thapa के निधन पर इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा, मनोज बायपेयी ने भी दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।