plane crash : अफगानिस्तान में यात्री विमान हुआ क्रैश, इतने लोग थे सवार

Summary :

Plane Crash: रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा एक यात्री विमान अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में क्रैश हो गया है। वहीं, डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि यह भारतीय विमान नहीं है। जानकारी की मानें तो यह विमान शनिवार रात यानी 20 जनवरी को टकराया था। दरअसल, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCI) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और जिबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह विमान एक छोटे आकार का विमान था। इसके साथ ही यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान था। Highlights  अफगानिस्तान में यात्री विमान हुआ क्रैश …

Plane Crash

Plane Crash: रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा एक यात्री विमान अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में क्रैश हो गया है। वहीं, डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि यह भारतीय विमान नहीं है। जानकारी की मानें तो यह विमान शनिवार रात यानी 20 जनवरी को टकराया था। दरअसल, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCI) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और जिबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह विमान एक छोटे आकार का विमान था। इसके साथ ही यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान था।

Highlights 

  • अफगानिस्तान में यात्री विमान हुआ क्रैश 
  • दुर्घटना स्थल पर अफगानिस्तान सरकार ने भेजी जांच टीम 
  • यह भारतीय प्लेन होने का दावा गलत 

दुर्घटना स्थल पर अफगानिस्तान सरकार ने भेजी जांच टीम

बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा कि बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़ेबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में यह यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसके साथ ही उन्होंने आगे क हा कि इस दुर्घटनाग्रस्त विमान की जांच-पड़ताल के लिए क्षेत्र में एक टीम भेज दी गई है। हालांकि, स्थानीय लोगों की मानें तो यह विमान रविवार रात दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

Plane Crash

विमान में इतने लोग थे सवार

बता दें कि अभी तक यह पता नहीं चला है कि उस विमान में कितने लोग सवार थे। इसके साथ ही यह भी नहीं पता चला है कि उस विमान में किस देश से ताल्लुकात रखने वाले यात्री सवार थे।

यह भारतीय प्लेन होने का दावा गलत

शुरुआती जानकारी देते हुए अफगानिस्तानी मीडिया ने कहा था कि यह एक भारतीय विमान है, लेकिन इसकी पुष्टि करते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCI) ने बताया कि यह दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय विमान नहीं है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि विमान में कुल कितने लोग सवार थे और हादसे के शिकार हुए यात्री किस देश से ताल्लुक रखते थे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team