कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती देते हुए कहा कि 15 मिनट की बहस के बाद प्रधानमंत्री देश की जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पायेंगे।
खंडवा में मंगलवार को चुनावी रैली को सम्बोधित करते राहुल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी पिछले चुनाव में अक्सर भ्रष्टाचार की बात करते थे। खुली चुनौती है, कहीं भी मुझसे भ्रष्टाचार पर चर्चा कर लें। मैं सिर्फ 15 मिनट बोलूंगा और तीन-चार सवाल पूछूंगा- राफेल घोटाले पर, आपकी चौकीदारी पर। गारंटी देता हूं कि नरेन्द्र मोदी देश की जनता को चेहरा नहीं दिखा पायेंगे।” उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने वाला चौकीदार (डिबेट से) डरता है, सामने नहीं खड़ा होता है।
मोदी मेरे पिता का अपमान करते हैं, लेकिन मैं उनके परिवार का अपमान नहीं करुंगा : राहुल
उन्होंने कहा, “मगर इस पर कार्रवाई होगी, देश को पता लगेगा कि नरेन्द्र मोदी और अनिल अंबानी ने मिलकर देश की वायुसेना के 30,000 करोड़ रुपये चोरी किये हैं।” खंडवा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के बीच मुख्य मुकाबला है।


Download Android App
Download iOS App




