उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजीव गांधी को कथित रूप से ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’ कहे जाने पर चुनाव आयोग को मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
मंगलवार शाम को आयोग को रिपोर्ट और उसके साथ ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग भेजी गयी। रिपोर्ट में मोदी के भाषण का संबंधित अंश है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रधानमंत्री की टिप्पणी को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं पाया गया है।
गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक है ‘‘न्याय’’ : राहुल गांधी
लेकिन वहां अधिकारियों ने यह कहते हुए ऑन रिकार्ड कुछ भी कहने से इनकार कर दिया कि अभी चुनाव आयोग इस मुद्दे पर आदर्श आचार संहिता एवं अन्य संबंधित नियमों के आधार पर निर्णय लेगा।
कांग्रेस ने मोदी की इस कथित टिप्पणी पर सोमवार को आयोग से संपर्क किया था। उसके बाद रिपोर्ट मांगी गयी थी।
शनिवार को उत्तर प्रदेश की एक रैली में मोदी ने यह कहते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा था, ‘‘आपके पिता को उनके दरबारियों ने मिस्टर क्लीन की तरह पेश किया लेकिन उनका जीवन भ्रष्टाचारी नंबर एक के रूप में समाप्त हुआ।’’


Download Android App
Download iOS App



